मथुरा के स्कूल में टीचर ने छात्रा से की रेप की कोशिश, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Teacher tried to rape student in Mathura School: पीड़िता ने टीचर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Teacher tried to rape student in Mathura school, CCTV Video Viral

Teacher tried to rape student in Mathura school, CCTV Video Viral

विज्ञापन

Teacher tried to rape student in Mathura school: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल टीचर पर अपनी छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें टीचर को क्लास में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने टीचर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने घटना की शिकायत करने पर धमकी देने का भी शिकायत की है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब स्कूल की छुट्टी हो गई। इस पर टीचर ने किसी कारण से छात्रा को वहीं रुकने के लिए कहा।

Advertisment

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना क्षेत्र के एक हाईस्कूल की है। आरोपी शिक्षक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है। वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, थाना कोसीकला क्षेत्र के तहत आने वाले एक स्कूल में प्रकरण सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

छात्रा ने स्कूल जाने में की आनाकानी तो खुला मामला

बताया जा रहा है कि टीचर ने क्लासरूम में छात्र को पकड़ने से पहले अपने कपड़े उतारे। फिर उसके साथ खींचतान करने लगा। टीचर की इस हरकत पर छात्रा ने विरोध कर बचने की कोशिश की। जैसे-तैसे वह खुद को बचाकर भाग निकली। इस दौरान आरोपी टीचर ने छात्रा को तेजाब से जलाकर मारने की भी धमकी दी। मंगलवार को जब छात्रा स्कूल जाने में आनाकानी करने लगी तो परिजनों ने इसका कारण पूछा, तब जाकर छात्रा ने पूरा मामला बताया। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें ये शर्मनाक घटना रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ