अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, कैंटीन में 2 बदमाशों ने किया हमला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। कॉलेज कैंपस के अंदर एक टीचर की गोली मारकर हत्याकर दी गई। हमला के बाद आरोपी फरार हो गए। अभी तक हमलाे की वजह सामने नहीं आई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

at Aligarh Muslim University

यूपी में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देर रात बड़ी घटना घट गई। दो बदमाशों ने कैंपस में ही एक टीचर को गोली मार दी। गोली चलने से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में टीचर राव दानिश को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में बीती रात में एएमयू के एबीके हाई स्कूल के कंप्यूटर टीचर राव दानिश को लाइब्रेरी कैंटीन के पास थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने दानिश को नजदीक से गोली मार दी। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में टीचर राव दानिश की मौत हो गई। अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है और न ही आरोपियों की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

बता दें कि दानिश राव साल 2015 से एबीके हाई स्कूल में कंप्यूटर टीचर के पद पर कार्यरत हैं। राव की प्रारंभिक शिक्षा एएमयू में हुई थी। इससे पहले राव में हॉर्स राइडिंग क्लब के कप्तान भी रहे हैं। गत बुधवार राव शाम कैंपस में तरह रहे थे। कैंटीन के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, दोनों बदमाश वहां से भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी की जांच करना शुरू कर दी है। एएमयू की वाइस चांसलर प्रो. नईमा खातून ने कहा कि पुलिस से बात हुई है। कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि देर रात बजे टीचर राव दानिश की हत्या की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ