उत्तराखंड में 9वीं क्लास के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में छुपाकर लाया था तमंचा

Uttarakhand News: किसी टीचर का छात्र को डांटना भी अब भारी पड़ सकता है। हाल ही में उत्तराखंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया कि गुस्साए छात्र ने अपने ही टीचर को गोली मार दी।

Uttarakhand News

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक छात्र ने अपने टीचर को गोली मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र अपने लंच बॉक्स में तमंचा छुपाकर लाया था। कहा जा रहा है कि छात्र टीचर के थप्पड़ मारने से गुस्से में था। गोली लगने के बाद टीचर की हालत गंभीर है। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। इसका विरोध करने के लिए टीचर्स धरने पर बैठ गए हैं। वारदात के बाद से कई जगह पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

छात्र ने टीचर को मारी गोली

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक घटना से सनसनी फैल गई। दरअसल, यहां के स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं क्लास के एक छात्र ने अपने ही शिक्षक की जान लेने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र अपने लंच बॉक्स में तमंचा छुपाकर लाया और टीचर को गोली मार दी। गंभीर हालत में टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका विरोध करने के लिए CBSE बोर्ड से जुड़े टीचर्स हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन

थप्पड़ मारने से नाराज था छात्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छात्र को उसके टीचर ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से छात्र नाराज था, जिसका बदला लेने के लिए ही उसने टीचर को क्लास के अंदर ही गोली मार दी। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी हो चुकी हैं स्कूलों में घटनाएं

बता दें कि अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया था। यह मामला इतना बढ़ गया कि स्कूल में अभिभावकों, हिंदू संगठनों और ABVP द्वारा तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां पर छात्रों के बीच झगड़े में चाकू चल गया था। वहां पर छात्र पानी बोतल में चाकू छुपाकर लाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ