हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SC ने हटाई रामलीला पर लगी रोक, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 'लीला' मंचन पर लगाया था बैन

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए यूपी की एक रामलीला को जारी रखने का आदेश दिया है। स्कूल के मैदान पर रामलीला होने की वजह से हाईकोर्ट ने रामलाली पर रोक लगा दी थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
टूंडला की रामलीला पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में रामलीला के एक मामले में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने फिरोजाबाद में रामलीला जारी रखने का आदेश दिया है। बता दें कि फिरोजाबाद के टूंडला में यह रामलीला एक स्कूल के मैदान पर हो रही थी, इस वजह से इस पर आपत्ति जताई गई। मामला इतना बढ़ गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामलीला मंचन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद समिति के लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर को हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समारोह शुरू हो चुका है, इसलिए यह इस शर्त के साथ जारी रहेगा कि छात्रों को कोई असुविधा न हो।

क्या था मामला?

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में दावा किया गया था कि 18 दिनों तक रामलीला के मंचन के दौरान शिक्षण गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होगी। इसके अलावा बच्चों को खेल के मैदान से वंचित होना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि हाईकोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना ही एक तरफा फैसला दे दिया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर जारी, संतों ने शंखनाद कर दिया जवाब

विज्ञापन

80 साल पुरानी है रामलीला

फिरोजाबाद के टूंडला के श्रीनगर में होने वाली रामलीला 80 साल पुरानी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गत सोमवार को रामलीला का मंचन रुकवा दिया गया था। इससे यहां लोगों में भारी तनाव फैल गया था। रामलीला महोत्सव समिति इसका आयोजन करता है। समिति के संयोजक जयजीव पाराशर और अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के टूंडला में 80 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला समारोह पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है। कोर्ट ने यूपी सरकार, जिला प्रशासन, हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया है।

प्रशासन को विकल्प का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा कि वह जिला प्रशासन से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कहे। साथ ही ऐसे समारोहों के लिए कोई वैकल्पिक स्थल चिन्हित करे ताकि स्कूलों के खेल के मैदानों का उपयोग केवल छात्र ही कर सकें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP International Trade Show: Noida-ग्रेनो में आज से 5 दिन रूट डायवर्जन, मथुरा-वृंदावन जाने वाले भी पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola