---विज्ञापन---

UP International Trade Show: Noida-ग्रेनो में आज से 5 दिन रूट डायवर्जन, मथुरा-वृंदावन जाने वाले भी पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में 10 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है. News 24 आपको बताएगा कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करके कैसे आयोजन स्थल तक पहुंच सकते है.

---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में 10 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है. ऐसे में यहां आने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है. इसमें News 24 आपको बताएगा कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करके कैसे आयोजन स्थल तक पहुंच सकते है. गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा मेट्रो रूट का यूज करें. बेहद जरूरी होने पर ही सड़क मार्ग से निकले.

दिल्ली से नोएडा मेट्रो से पहुंचे

दिल्ली से आने वाले दर्शक मेट्रो से सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकते हैं वहां से दस मिनट की वाॅक पर मेट्रो 51 में सवार होकर सीधे ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क 1 मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगे. इस मेट्रो स्टेशन के सामने ही आयोजन स्थल इंडिया एक्सपो मार्ट है. इसके अलावा अपने निजी वाहन से आने वाले लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से सीधे हिंडन कट की सर्विस रोड से नीचे होते हुए संस्कृति संग्राहलय के सामने से नाॅलेज पार्क में नासा पार्किंग पहुंच सकते है.

---विज्ञापन---

शटल बस सेवा मौजूद

पार्किंग से शटल बस सेवा से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. हालांकि पुलिस ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का प्रयोग करें. निजी वाहन से आने वाले एक्सप्रेस वे से आने के दौरान हिंडन कट से सर्विस रोड होकर संस्कृति मंत्रालय तिराहा से पुस्ता रोड होकर एक्यूरेट काॅलेज तिराहा से नासा गोलचक्कर पर बनी पार्किंग में वाहन पार्क करके शटल सेवा से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: मंच तैयार, 4 लेयर में होगी पीएम सुरक्षा, वैश्विक मंच पर यूपी की दस्तक, योगी पहुंचे

---विज्ञापन---

गाजियाबाद और साहिबाबाद से ऐस आएं

गाजियाबाद से गौर सिटी, पुलिस लाइन सूरजपुर होते हुए निजी वाहन एलजी गोलचक्कर पहुंचेंगे. यहां से शारदा गोलचक्कर होते हुए नासा पार्किंग में पहुंचेंगे. इस पार्किंग में वाहन पार्क करके एक्सपो मार्ट के अंदर जा सकेंगे. गाजियाबाद, साहिबाबाद व नोएडा से आने वाले लोग इस रूट का प्रयोग कर सकते है.

भारी वाहनों पर रोक

25 से 29 सितंबर तक सुबह 7 से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपोमार्ट के आसपास भारी (हेट) मध्यम (एलएमवी) और हल्के (एलटीवी) मालवाहन का प्रवेश बंद रहेगा. हालांकि, दूध, फल-सब्जी व मेडिकल वाहनों को छूट दी गई है.

---विज्ञापन---

बाहर निकलने के लिए मार्ग

एक्सपो मार्ट से बाहर निकलने पर पार्किंग स्थल से वाहन शारदा एलजी सूरजपु होते फेस-2 से नोएडा की तरफ जाएंगे. दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले वाहन शारदा एलजी गोलचक्कर साकीपुर दादरी की तरफ निकाले जाएंगे.

एक्सप्रेस वे के लिए रहेगा यह रूट

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के लिए सिरसा गोलचक्कर से प्रवेश कर सकेंगे. यमुना एक्सप्रेस वे के लिए आईटीबीपी पी-3 गोलचक्कर से जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेस वे पहुंच सकते है.

---विज्ञापन---

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

भारी वाहनों के लिए चिल्ला बॉर्डर से यूटर्न लेकर एनएच 24-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल से गंतव्य की तरफ जाएंगे. डीएनडी व कालिंदी कुंज बॉर्डर पर यूटर्न लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल या एनएच 91 की तरफ जा सकते है.

Parichowk पर विशेष व्यवस्था

बस यात्रियों के लिए पीक एंड ड्रॉप के लिए Parichowk मेट्रो से पहले सर्विस रोड से उतरकर अंसल प्लाजा पार्किंग अल्फा गोलचक्कर डेल्टा आईटीबीपी पी-3 आईएफएस विला होते हुए एक्सप्रेसवे पर जाएंगे.

---विज्ञापन---

हेल्पलाइन नंबर और सुझाव

किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है. ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि किसी भी दशा में जाम से बचने के लिए समय से निकले, ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का प्रयोग करें और वैकल्पि मार्गों का पालन करें.

ये भी पढ़ें: Noida International Airport से सीधे जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस वे, जानें कितने हजार करोड़ से होगा निर्माण

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2025 08:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola