सुपरटेक इको विलेज-1 में पानी को लेकर हाहाकार, सड़क पर उतरे सोसाइटी के लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। इसके एक दिन पहले रक्षाबंधन पर भी सोसाइटी के कई टावरों में पानी की सप्लाई ठप रही। निवासियों का कहना है कि मेटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद भी लगभग 1 महीने से पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

greater noida news
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी अब समस्याओं का केंद्र बन गई है। रविवार को पानी न आने के चलते लोग सड़क पर उतर आए हैं। इसके बावजूद मेंटेनेंस ऑफिस के लोग वहां से नदारद हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इस सोसाइटी में आए-दिन में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। टावरों में रहने वाले लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर उनसे लाखों-करोड़ों रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें आए दिन किसी न किसी समस्या से दो-चार होना पड़ता है।

बीते 3 अगस्त को इस सोसाइटी में बेसमेंट में जलभराव की भी समस्या लोगों की परेशानी बनी थी। बीते दिन रक्षाबंधन पर भी करीब 10 टावर के निवासियों ने पानी की समस्या का सामना किया है। इसका समाधान रविवार को भी नहीं किया है। इसके चलते निवासियों ने सोसाइटी के गेट नंबर 1 के सामने रोड भी जाम किया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, लेकिन मेंटेनेंस करने वाली कंपनी ग्रैविटी के कर्मचारी गायब हैं।

Advertisment

नहीं हो रही है कोई सुनवाई

ग्रेनो वेस्ट की इस हाईराइज सोसाइटी में करोड़ों खर्च कर फ्लैट लेकर अपना आशियाना बनाने हजारों परिवारों के सामने अब बुनियादी सुविधाओं को लेकर संकट आ गया है। कुछ दिन पहले कई टावर के लोग बिजली न आने की समस्या से परेशान रहे थे। इसके बाद भी किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई यहां पर नहीं हो रही है।

टावर डी-2 में रहने वाले प्रशांत उपाध्याय का कहना है कि ये लोग मेटेनेंस में खूब पैसा लेते रहते हैं, इसके बाद भी हमें न तो सही से पानी मिल रहा है और न ही बिजली। जब भी शिकायत करो तो एक -दूसरे पर इल्जाम डाल देते हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। हमारे घर में नवजात बच्ची है। हम बच्चे को कहां ले जाएं।

वहीं, एफ-5 के राकेश गौतम ने कहा कि पानी की यह समस्या लगभग 1 महीने से है। ग्रैविटी नाम की एजेंसी ने मेटेंनेस का ठेका ले रखा है, लेकिन उसके अधिकारी न तो कुछ सुनते हैं न ही समस्या का समाधान करते हैं। वे कहते हैं कि बिल्डर की गलती है, लेकिन मेंटेनेंस का पैसा खुद लेते हैं। एक पंप अभी तक नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन

नदारद हो जाता है स्टॉफ

जब भी सोसाइटी में किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तब पूरा मेटेंनेंस स्टॉफ जिम्मेदारी से भागते हुए नजर आता है। लोगों का कहना है कि ग्रैविटी के मनु त्यागी को फोन लगाया है, पर वो फोन नहीं उठा रहे हैं। परेशानियां बहुती ही ज्यादा बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ