सोसायटी में बिल्डर के गुर्गों ने निवासियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में पिछले काफी दिनों से बिजली की समस्या है। गुरुवार रात सोसायटी के निवासी बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उनका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के लोगों से विवाद हो गया।

Greater Noida News, Noida Police, supertech, ecovillage 1 society, Latest News, ग्रेटर नोएडा समाचार, नोएडा पुलिस, सुपरटेक, इकोविलेज 1 सोसायटी, ताज़ा ख़बर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी  में मेंटेनेंस विभाग के लोगों और निवासियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद थाना बिसरख पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। निवासियों का आरोप है कि मारपीट करने वाले सभी आरोपी बिल्डर के गुर्गे हैं।

बिजली की समस्या को लेकर कर रहे थे बात

जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में पिछले काफी दिनों से बिजली की समस्या है। गुरुवार रात सोसायटी के निवासी बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उनका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के लोगों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद आधा दर्जन से ज्यादा गार्डों ने लाठी-डंडों से निवासियों पर हमला कर दिया। गार्डों ने निवासियों को जमकर पीटा। इस बीच सोसारयटी के किसी युवक ने घटना की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेंटेनेंस के लोग निवासियों को मारते-पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिजली की समस्याओं को लेकर निवासी गार्डों से बात कर रहे थे। तभी दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले दोनों के बीच लात-घूंसे चले। इसके बाद गार्डों ने निवासियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

डीसीपी सेंट्रल (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी रविन्द्र, सोहित, सचिन कुन्तल और विपिन कसाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों सोसायटी के मेंटेनेंस से हैं। पकड़े गए आरोपियों ने सोसायटी के निवासियों के साथ मारपीट की है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ