Ghosi Assembly By Election Results 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा उपचुनाव में 42 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
ऐसा पहली बार हुआ है जब घोसी में विजेता को सवा लाख से अधिक मत हासिल हुए। इस बीच भाजपा की हार और समाजवादी पार्टी की जीत पर दोनों दलों के नेताओं के नपे-तुले बयान आ रहे हैं, वहीं एक पोस्टर ने सबको चौंका दिया है।
आशुतोष सिंह ने लगाया पोस्टर
घोसी में जीत के बाद सपा दफ्तर के बाहर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो वाली एक बड़ी सी होर्डिंग लगाई है। इसमें लिखा गया है- ‘ओम प्रकाश दगे हुए कारतूस हैं।’ बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग सपा नेता आशुतोष सिंह की तरफ से लगाया गया।
सुनील सिंह साजन ने कहा था- ओपी भाजपा को मुबारक
इस होर्डिंग के लगने के बाद सपा-सुभासपा में जुबानी जंग भी छिड़ सकती है। वहीं, परिणाम घोषित होने पर ही सपा नेता सुनील सिंह साजन ने कहा है कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा को ही मुबारक। वह जहां भी रहते हैं वहां नाश ही करते हैं।
कौन हैं दुनिया की सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट, 18 फीट लंबे अजगर का ऑपरेशन किया तो चौंक गए लोग
सभी दलों को सावधान रहने की नसीहत
मिली जानकारी के मुताबिक, घोसी में जीत के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर यह पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा गया है -सभी दल सावधान, ‘ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं।’ इस होर्डिंग के नीचे की तरफ समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की तस्वीर लगी हुई है। सपा दफ्तर के बाहर ये पोस्टर आशुतोष सिंह की ओर से ही लगवाया गया है। वह इससे पहले भी इस तरह के पोस्टर लगवाते रहे हैं।
ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पोस्टर
गौरतल है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के बाहर पोस्टर लगा था, जिसमें लिखा था- ओम प्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।’ इसके बाद बवाल मचा तो इसे हटा लिया गया था।
भाजपा से सपा, फिर सपा से भाजपा…, घोसी में दारा सिंह चौहान की हार के ये हैं 5 बड़े कारण
फेल हुए ओपी राजभर के दावे
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
7 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
9 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines