उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सामाजिक और राजनीतिक समीकरण मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है. इसी रणनीति के तहत पार्टी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी. बीजेपी के इस कार्यक्रम को कुर्मी समाज तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. इतना ही नहीं कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा को सौंपी जाएगी.
पटेल की विरासत के जरिए विपक्ष पर निशाना
भाजपा के कार्यक्रमों का मेन सब्जेट सरदार पटेल का राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका होगी. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इन आयोजनों में गुजरात के केवड़िया में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी जिक्र किया जाएगा. आपको बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी सरदार पटेल की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल है. भाजपा इसे पटेल की विरासत को सम्मान देने की अपनी पहल के रूप में पेश करने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें: Diwali Free Gas Cylinder Yojana: दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर!
कुर्मी समाज पर क्यों है भाजपा की नजर?
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुर्मी समाज को प्रभावशाली अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदायों में गिना जाता है. एक अनुमान के अनुसार, राज्य की आबादी में इसकी हिस्सेदारी करीब 5 से 7 प्रतिशत हो सकती है. हालांकि, जातिवार आबादी के ताजा और आधिकारिक आंकड़ों के अभाव में इन अनुमानों में अंतर पाया जाता है. पूर्वांचल, अवध, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई इलाकों में कुर्मी समुदाय की बड़ी मौजूदगी है. राजनीतिक आकलनों में करीब 48 से 50 विधानसभा सीटों पर इस समुदाय को प्रभावशाली माना जाता है. सरदार पटेल का संबंध गुजरात के लेउवा पटेल समुदाय से था और कुर्मी समाज के बड़े हिस्से में भी उनके प्रति सम्मान देखा जाता है.
2027 के चुनाव से पहले अहम पहल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भाजपा के लिए पटेल जयंती सिर्फ एक स्मृति कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरण मजबूत करने का अवसर भी है. हालांकि, इन आयोजनों का कुर्मी समाज के राजनीतिक रुझान और आगामी चुनावों पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा.
यह भी पढ़ें: यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, प्रियंका गांधी की मीटिंग में बनी रणनीति
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 hr agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
7 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
8 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
21 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines