हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कोहरे ने धीमी की यमुना एक्सप्रेस-वे की रफ्तार, 15 दिसंबर से 2 महीने के लिए बदले स्पीड के नियम

यूपी में कोहरे का असर शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों में कोहरे के चलते यूपी में कई हादसे हुए। हादसों से सबक लेकर यूपी में ट्रैफिक पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पीड की लिमिट घटा दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
speed limits on Yamuna Expressway

सर्दियां आते ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-NCR में कल से कोहरा लगना शुरू हो गया। एनसीआर में दो दिन में ही कई जगहों पर कोहरे के चलते हादसे हुए हैं। अब यूपी के ट्रैफिक विभाग ने यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार कम करने का फैसला लिया है।

यातायात विभाग ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की 75 किमी/प्रति घंटा और भारी वाहनों की 60 किमी/प्रति घंटा गति सीमा निर्धारित की है। अभी तक यह रफ्तार हल्के वाहनों के लिए 100 किमी/प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/प्रति घंटा थी। यह नियम 15 दिसंबर से लागू होकर 15 फरवरी तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तय हुई स्पीड लिमिट, कोहरे के कारण 60 दिन के लिए बदला नियम, कब से होगा लागू?

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि तय स्पीड का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। ऑनलाइन चालान काटा जाएगा। स्पीड उल्लंघन पर हल्के वाहनों पर 2000 रुपये और भारी वाहनों पर 4000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

नोएडा में एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों की रफ्तार 50 किमी/प्रति घंटा व भारी वाहनों की 40 किमी/प्रति घंटा गति सीमा निर्धारित की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से वाहनों पर फॉग लैंप व रिफ्लेक्टर लगाने की अपील है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भीषण कोहरे और 11 राज्यों मे शीतलहर की चेतावनी, बारिश-बर्फबारी पर पढ़ें IMD का अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola