नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तय हुई स्पीड लिमिट, कोहरे के कारण 60 दिन के लिए बदला नियम, कब से होगा लागू?

Noida Expressway Speed Limit: नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट घटा दी गई है और अगले 2 महीने तक नई स्पीड लिमिट पर ही लोगों को ड्राइविंग करनी होगी. आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और जुर्माना भी भरना पड़ेगा.

noida greater noida expressway

हाईवे पर कोहरे के कारण हादसे होने का खतरा मंडरा गया है.

विज्ञापन

Noida Expressway Speed Limit: दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर कोहरा छाने लगा है. वहीं कोहरा हादसों का कारण भी बनने लगा है. बीते 5 दिन में वाहनों के आपस में टकराने के कई हादसे हो चुके हैं, जिन्हें देखते हुए उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लिए स्पीड लिमिट तय कर दी है.

वाहनों की स्पीड लिमिट कल 15 दिसंबर से लागू होकर अगले 2 महीने तक लागू रहेगी. नए आदेश के अनुसार, नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कल 15 दिसंबर से हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. वहीं भारी वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड निर्धारित की गई है. साथ ही आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

विज्ञापन

इन वाहनों के लिए तय हुई स्पीड लिमिट

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, स्पीड लिमिट हल्के वाहनों जैसे कार, जीप, वैन, पिकअप के साथ-साथ भारी वाहनों ट्रक, बस, ट्रेलर, टैंकर, कंटेनर व्हीक्लस के लिए तय की गई है. 15 फरवरी 2026 तक स्पीड लिमिट को फॉलो करना अनिवार्य है. अगर स्पीड लिमिट के आदेश का पालन नहीं किया गया तो एक्शन लिया जाएगा, जिसमें चालान काटा जाएगा और जुर्माना लगेगा.

आदेश का उल्लंघन करने पर हल्के वाहनों को 2000 रुपये और भारी वाहनों को 4000 रुपये तक का जुर्माना चालान के साथ भरना पड़ सकता है. कमर्शियल व्हीकल्स को रिफ्लेक्टिव टेप भी लगानी होगी, यह अनिवार्य है. ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्राइविंग के नियमों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पंफलेट बांट रहे हैं. ड्राइवरों को चाय तक पिलाई जा रही, ताकि झपकी न लगे.

विज्ञापन

6 लेन वाला UP का टोल फ्री एक्सप्रेसवे

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश 6-लेन का हाईवे है, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा को आपस में जोड़ता है. करीब 25 किलोमीटर लंबे इस हाईवे से हर रोज एक लाख छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. साल 2002 में 400 करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-37 के पास महामाया फ्लाईओवर से शुरू होता है और ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक जाता है. परी चौक पर यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाता है. वहीं यह एक्सप्रेसवे टोल-फ्री एक्सप्रेसवे है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ