दिल्ली-NCR में भीषण कोहरे और 11 राज्यों मे शीतलहर की चेतावनी, बारिश-बर्फबारी पर पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam 11 December 2025: दिल्ली समेत पूरे भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कोहरे के साथ शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगे और ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है. 15 दिसंबर के बाद मौसम करवट बदलेगा और दिल्ली में कोहरा छाने के साथ-साथ पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है.

Waether Forecast | IMD Alert | Delhi-NCR

दिल्ली में शीतलहर चलने से सुबह-शाम ठिठुरन भरा मौसम रहता है .

IMD Latest Weather Forecast: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सभी राज्य कोहरे, शीतलहर, बारिश, बर्फबारी की चपेट में हैं. 13 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. वहीं 120 मील (193 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा.

विज्ञापन

उत्तर भारत में कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट रहेगा. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. अंडमान निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन कोहरा छाने की चेतावनी है और आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे, पढ़ें देशभर के मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट.

विज्ञापन

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

IMD के अनुसार, दिल्ली में ठंडा और शुष्क मौसम रहेगा. वहीं अगले 2 दिन घना कोहरा छाने की चेतावनी है. बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के समय उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं से कोल्ड वेव का असर रहेगा और ठिठुरन बढ़ेगी. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा. कई दिन से सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है. बावजूद इसके सुबह-शाम की ठंड से लोग कांप रहे हैं. वायु प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर बिछी है और दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 300 से ज्यादा है, जो AQI का बहुत खराब लेवल है.

विज्ञापन

इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में 120 समुद्री मील की स्पीड वाली पछुआ हवाएं चल रही है. 13 दिसंबर 2025 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. जिसके असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 से 16 दिसंबर तक बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 14 दिसंबर को बारिश/बर्फबारी का अनुमान है.

IMD के अनुसार अगले 7 दिन के दौरान दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 11 और 12 दिसंबर को तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. वहीं 13 से 16 दिसंबर के बीच गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.

विज्ञापन

इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में 11 से 13 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 11 और 12 दिसंबर को शीत लहर चलने का अलर्ट है. असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में 15 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 दिसंबर बीच, उत्तराखंड और ओडिशा में 12 दिसंबर को, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 से 15 दिसंबर के बीच शीत लहर चलने की चेतावनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ