यूपी में सपा नेता कैश खान गिरफ्तार, 1 महीने पहले डीएम ने किया था जिलाबदर

यूपी के कन्नौज में पुलिस ने सपा नेता कैश खान को गिरफ्तार कर लिया है। डीएम ने कैश खान को 1 महीने पहले जिलाबदर किया था। लेकिन वह अपने चचेरे भाई के यहां मिला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

सपा नेता कैश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सपा नेता कैश खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। कन्नौज में पुलिस ने सपा नेता कैश खान को गिरफ्तार कर लिया है। कैश खान को 1 महीने पहले जिलाबदर किया गया था। लेकिन वह कन्नौज के सदर क्षेत्र के बालापीर मोहल्ला स्थित घर पर था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कैश खान को गिरफ्तार कर लिया। कैश की गिरफ्ताी पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने सफाई देते हुए बताया कि पार्टी में कैश खां किसी पद पर नहीं हैं। कैश सिर्फ सपा के वरिष्ठ नेता हैं।

फिल्मी स्टाइल में हुआ गिरफ्तार

सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह कैश खान के चचेरे भाई के घर पर दबिश दी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी कैश खान नहीं मिला। काफी तलाश के बाद पुलिस खाली हाथ लौटने लगी, तभी एक सिपाही की नजर टांड पर गई। कुछ हलचल की वजह से उसे शक हुआ। जांच की तो कैश खान वहीं छिपा था। कैश टांड पर लेटा था और चारो तरफ से गद्दा लपेट रखा था। ताकि कोई ढूंढ न पाए। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

कन्नौज का कैश खां सपा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुका है। कोतवाली में कैश खान पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गत 28 जुलाई 2025 को कैश खान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उसी दिन से डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कैश खान को 6 महीने के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद से वह अंडरग्राउंड किया था।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव गए थे घर

आरोप है कि सपा नेता कैश खां ने दबंगई करते हुए मोहल्ले के ही एक प्राचीन मंदिर पर कब्जा कर लिया था। कैश पर एक मस्जिद की जमीन कब्जाने का भी आरोप है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 जनवरी को उसके मैरिज हाल पर बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जे को तोड़ा था। हाल ही में 25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैश खां के घर गए थे। अखिलेश यहां करीब 15 मिनट रुके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ