जिस घटना को दिया जा रहा था सांप्रदायिक रंग; वो निकली अवैध संबंध की साजिश, बहू-ससुर ने मिलकर किया कांड

Sonbhadra Youth Murder Case: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जिस घटना को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा था। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी। महिला और शख्स ने मिलकर इसे अंजाम दिया था। हत्या के बाद किसी को भनक न लगे, इसलिए शव को नहर में फेंक दिया गया था।

up crime

Uttar Pradesh Crime News: (जितेंद्र गुप्ता, सोनभद्र) यूपी के सोनभद्र जिले में महिला से जबरन अवैध संबंध बनाना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। महिला के बार-बार मना करने के बाद भी युवक घर पहुंच जाता था। जिससे परेशान होकर बहू और ससुर ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। युवक जब घर आया तो गला घोंटकर हत्या की और शव को गांव के बाहर नहर में फेंक दिया। हालांकि महिला और युवक के बीच पहले से संबंध थे। प्रेस वार्ता में हत्या का खुलासा करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि बीती 18 जुलाई को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिल्थरी गांव में सोन पंप कैनाल नहर में एक युवक की बॉडी मिली थी। जिसके संबंध में एसओजी और पुलिस ने मिलकर टीम गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक अरविंद चौहान का संबंध गांव की ही एक महिला से बताया जा रहा था। जिस दिन युवक की हत्या की गई थी, उस दिन भी वह महिला के घर गया था। जबकि महिला के परिजन युवक को हमेशा से घर आने से मना करते थे। लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। महिला से युवक के संबंध पहले से थे। बाद में परिजनों की आपत्ति पर महिला ने भी युवक से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

संबंध बनाने आया युवक, दोनों ने मिलकर घोंटा गला

जबरन युवक महिला से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। बार-बार महिला के घर पहुंच जाता था। घटना के दिन भी यही हुआ और युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। घर पर ससुर और बहू मौजूद थे। बहू और ससुर ने मिलकर रस्सी से युवक का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। कालू सिंह ने बताया कि युवक का शव मिलने के बाद मृतक के पिता ने गांव के ही नौ लोगों पर हत्या का शक जताया था। गैर संप्रदाय के लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। हत्या को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया गया। जांच के बाद सभी नौ लोग निर्दोष पाए गए। कोर्ट ने महिला और उसके ससुर को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ