सरिया चोर निकले 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स? दोनों के लाखों फॉलोअर्स, 2 साथी फरार दर्ज हुई FIR

UP Social Media Influencer Arrest: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 2 मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी का माल बरामद करके पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया। वहीं 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। दोनों इंस्टाग्राम के मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं और दोनों के लाखों फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

Social Media Influencers In Police Custody

पुलिस की गिरफ्त में दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Social Media Influencer Arrest in Thievery Case: 2 मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार हुए हैं। उन पर चोरी करने का आरोप लगा है। अभी तक आपने विवादित बयान देने या विवादित हरकतें करने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों पर केस दर्ज होने की बातें सुनी होंगी, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चोरी करते पकड़े जाएं, यह मामला सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर सकता है।

विज्ञापन

मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच का है। सरिया चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने 45 क्विंटल सरिया सरिया बरामद करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। चोरी के 2 अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ चोरी की FIR भी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

हैदराबाद की कंपनी ने भिजवाया था स्टॉक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिसिया पुलिस ने दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को मीडिया के सामने पेश किया। इनकी पहचान सुफियान और फरहान के रूप में हुई है। जल जीवन मिशन के गोदाम से सरिया चुराया गया था। गोदाम रिसिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बलिदान पुरवा इलाके में है। हैदराबाद की कंपनी से आया माल वहां रखा गया है।

विज्ञापन

शनिवार 9 मार्च को जल जीवन मिशन के तहत वाटर सिस्टम लगाने के लिए हैदराबाद की कंपनी ने पानी के पाइप और सरिये भिजवाए थे, लेकिन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन रेड्डी ने पुलिस को शिकायत दी कि सरिया चोरी हो गया है, क्योंकि जितना स्टॉक भिजवाया गया था, वह माप करने पर कम मिला है।

विज्ञापन

दोनों इंस्टाग्राम के मशहूर इन्फ्लुएंसर बताए गए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिसिया थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस जब छापामारी करने निकली तो गांव पंच पुरवा से चकिया समय जाने वाली रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लावारिस हालत में खड़ी मिली। जांच की गई तो उसमे सरिया लदा था, जो करीब 45 क्विंटर था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक का पताल लगाया गया, जिससे पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने सरिया जब्त करते हुए फिरोज, साहिल उर्फ सूफियान और फरहान को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही कमलेश और बबलू फरार हो गए। सूफियान और फरहान दोनों इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं और दोनों के लाखों फोलोअर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ