Amethi Lok Sabha Exit Poll : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब लोगों की नजर कल यानी 4 जून पर टिकी हुई है जब मतों की गणना की जाएगी और परिणाम सामने आएंगे। कल शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार केंद्र में किसकी सरकार बन रही है। इससे पहले 1 जून को अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स जारी हुए थे। इनमें से अधिकांश में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ जीत की ओर आगे बढ़ता दिखाया गया है। भाजपा के लिए ओवरऑल तो एग्जिट पोल्स की तस्वीर अच्छी रही है लेकिन कुछ अहम सीटों पर उलट-पलट होने के आसार भी जताए गए हैं।
अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर अपनी फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के राहुल गांधी की जगह किशोरी लाल शर्मा हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ने राहुल गांधी को चुनौती दी थी और पूरे सियासी जगत को चौंकाते हुए शानदार जीत भी हासिल की थी। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। ईरानी और उनके समर्थकों समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस बार भी भरोसा जताया है कि जनता उन्हें जिताएगी। लेकिन, एक एग्जिट पोल में तस्वीर उलटी नजर आई है। इस एग्जिट पोल में अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को जीतते हुए दिखाया गया है। बता दें कि यह एग्जिट पोल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश की कन्नौज से राहुल की वायनाड तक… VIP सीटों पर किसकी हार, किसकी जीत?
ये भी पढ़ें: बंगाल में तैनात होंगे 40000 हजार जवान, हिंसा भड़कने के डर से केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें: Pawan Singh की सीट पर पहले आएंगे नतीजे, जानें किन-किन सीटों पर हो सकती है देरी?
पिछले चुनाव में कितने अंतर से जीती थीं स्मृति?
देश की वीआईपी लोकसभा सीटों में आने वाली अमेठी सीट के लिए स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में स्मृति ईरानी को बड़ा झटका लगने के आसार जताए गए हैं। इसके अनुसार ईरानी यहां से हारने वाली हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के खाते में 4 लाख 68 हजार 514 वोट आए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे राहुल गांधी को 4 लाख 13 हजार 394 वोट मिले थे। इस तरह से स्मृति ईरानी ने 55,120 मतों के अंतर से राहुल गांधी को हराकर जीत हासिल की थी। उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव में भी स्मृति ने राहुल को अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी लेकिन राहुल ने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा। इसके अलावा वह केरल की वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
वीडियो के 30वें सेकंड पर देखिए अमेठी को लेकर स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का अनुमान
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
22 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines