CEC-Rajiv-Kumar-PC

'मतदान का बना विश्व रिकॉर्ड', 10 पॉइंट में जानें EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

CEC Rajiv Kumar PC : देश में ऐसा पहली हुआ कि चुनाव आयोग ने मतदान के बाद और मतगणना से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने काउंटिंग की तैयारी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Election Commission Press Conference : लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले इलेक्शन कमीशन ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम 16 मार्च को मिले थे, अब लोकसभा चुनाव संपन्न हो रहे हैं, इसलिए फिर मुलाकात हो रही है। देश का चुनाव ऐतिहासिक रहा। मतदान का विश्व रिकॉर्ड बना। 64 करोड़ से अधिक वोटरों ने मतदान किया। 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। पढ़ें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें।

विज्ञापन

जानें 10 पॉइंट में क्या बोले मुख्य चुनाव आयोग?

विज्ञापन

1. इस लोकसभा चुनाव के दौरान 100 प्रेस नोट जारी किए गए। पहली बार ऐसा हुआ कि इतने प्रेस रिलीज जारी किए थे।

2. देश में महिला वोटरों की संख्या 312 मिलियन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे में इन महिला वोटरों को खड़े होकर सम्मान देना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

3. लोकसभा चुनाव में कोशिश थी कि कोई भी नेता महिलाओं के खिलाफ ऐसी बात न कहें, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचे। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई हुई।

4. पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में 540 पोलिंग बूथों पर रीवोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार सिर्फ 39 केंद्रों पर रीपोलिंग हुई, जिनमें से 25 बूथ केवल 2 राज्य में थे।

विज्ञापन

5. लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था। आईपीएल और सचिन तेंदुलकर ने भी इस कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन

6. इस बार वोटरों को लुभाने के लिए न तो साड़ी बंटी और न ही पैसे। रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर नहीं हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।

विज्ञापन

7. चुनाव आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश था कि कोई डरेगा नहीं। इसके तहत सभी नेताओं के हेलीकॉप्टरों को चेक किया गया। ऐसा कोई नहीं बचा, जिसकी चेकिंग न हुई हो।

8. इस बार 10 हजार करोड़ जब्त किए गए, जोकि पिछले चुनाव 2019 में बरामद किए गए पैसों से 3 गुना अधिक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

9. जिस तरह प्लानिंग के तहत शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ, उसी तरह मुस्तैदी से मतगणना भी होगी। 10.50 लाख बूथ, एक हॉल में 14 टेबल होंगे। 8000 से ज्यादा प्रत्याशी हैं।

10. राजनीतिक दलों की मांगें हैं कि मतगणना के दौरान सीसीटीवी हो और हर राउंड का परिणाम डिस्प्ले हो। इस बार ये सब होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ