सीतापुर में होली से पहले बड़ा हादसा; निर्माणाधीन रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिरी, एक की मौत, कई घायल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Sitapur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणधीन फैक्ट्री के लिंटर की शटरिंग गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत कार्य शुरू किया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह हादसा सीतापुर के बाराभरी गांव में हुआ। यहां पराग रस्क की एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया है कि सोमवार (6 मार्च) को इस फैक्ट्री के लिंटर के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
Uttar Pradesh | One died and 8 labourers got injured after shuttering of an under-construction Parag Rusk factory collapsed in Bara Bhari village. The injured have been admitted to the hospital for treatment and their condition is stable: Sitapur police pic.twitter.com/zTByAGaCyW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 6, 2023
सूचना पर जिला प्रशासन की टीमें और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीतापुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि टीमों ने तत्काल मौके पर राहत कार्य शुरू किया। सुरक्षा कर्मियों ने नौ लोगों को मलबे में से निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि आठ लोगों का इलाज चल रहा है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के लिंटर की शटरिंग गिर गई थी। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: