चेकिंग में पुलिस ने पकड़ी बस और कार, नंबर प्लेट देखकर चकरा गए अधिकारी, जानें पूरा मामला

shocking news Police registers case for fake number plate in mathura uttar pradesh

Shocking News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला (Shocking News) सामने आया है। मामला भी ऐसा है कि पुलिस के साथ जिला का परिवहन विभाग भी चकरा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहर में चेकिंग हुई तो पकड़े गए दो वाहन

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मथुरा जिले में दो वाहनों को जब्त करते हुए उनके चालकों  के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार चालक को रोका गया।

विज्ञापन

बस और कार पर लगी थी एक ही नंबर प्लेट

बताया गया है कि इसी दौरान चेकिंग में एक बस को भी रोका गया। अधिकारी ने जब गौर से देखा तो पता चला कि बस और कार में लगी नंबर प्लेट एक ही है। यह देखकर अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने आरटीओ को दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी तत्काल जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची परिवहन विभाग की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरटीओ ने शुरू की जांच

मथुरा के सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) मनोज कुमार ने बताया कि दो वाहन (एक बस और एक कार) एक ही नंबर की वाहन पंजीकरण प्लेट लगाकर चल रहे थे। आरटीओ ने बताया कि शहर में फर्जी या अनुचित वाहन पंजीकरण प्लेट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आगरा में पकड़े थे एक ही नंबर के तीन ऑटो

बता दें कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां न्यू आगरा थाना पुलिस ने एक ही नंबर के तीन ऑटो पकड़े थे। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों ऑटो को जब्त किया और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ