इंसानियत हुई शर्मसार! 3 शवों के पोस्टमार्टम के लिए मांगे 2 हजार, बोले- 500 रुपये डिस्काउंट

Agra Post Mortem House Illegal Recovery: आगरा के अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बदले पैसे मांगे गए और डिस्काउंट ऑफर भी दिया गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है।

Agra Family Suicide Post Mortem House Controversy

सुसाइड करने वाले तीनों लोग, जिनका पोस्टमार्टम करने के लिए पैसे मांगे गए हैं।

Agra Post Mortem House Illegal Recovery: देश के सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है, लेकिन क्या शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रिश्वत दी है? सवाल अजीब लगा होगा, लेकिन इंसानियत तब शर्मसार हो गई, जब पोस्टमार्टम हाउस में मानवता बिकी। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए सौदा हुआ? पोस्टमार्टम करने के बदले पैसे मांगे गए।

विज्ञापन

कहा गया कि 2 हजार रुपये दो, पोस्टमार्टम कराओ। यही नहीं 500 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया गया। लॉयर्स कॉलोनी निवासी मां-बेटे और बच्चे के शवों का पोस्टमार्टम कराना था, लेकिन सौदा और डिस्काउंट की बात सुनकर उनके परिजनों का मुंह खुला रह गया। मामला संज्ञान में आने पर वकील ने CMO को नोटिस भेजा, जिसमें लिखा था- CMO साहब, बंद कराइए अपने अस्पताल में हो रहा लाशों का सौदा।

विज्ञापन

कहां चल रहा यह गंदा धंधा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम करने के लिए पैसे मांगने का धंधा उत्तर प्रदेश के आगरा में चला रहा है। लॉयर्स कॉलोनी निवासी तरुण चौहान (42) उनके बेटे कुशाग्र (12) और मां बृजेश देवी (72) ने कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान होकर सुसाइड कर ली थी। तरुण आगरा के मशहूर अधिवक्ता दिवंगत मान सिंह चौहान का बेटा था, लेकिन तीनों शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने फीस मांगी।

विज्ञापन

जब मृतक तरुण के ताऊ के बेटे विक्की चौहान ने कहा कि तीनों शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं तो कर्मचारियों ने 500 रुपये डिस्काउंट देने का ऑफर दिया। विक्की ने यह बात लोगों को बताई तो लॉयर्स कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने CMO अरुण प्रकाश श्रीवास्तव को नोटिस भेज दिया, जिसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि आगरा में सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में वसूली की यह पहली घटना नहीं है। मार्च 2023 में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पोस्टमार्टम हाउस से शव ले जाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने पैसे मांगे थे। मृतक के भाई से पैसों की मांग की गई थी, यह कहते हुए पोस्टमार्टम हाउस में शवों का रखरखाव करने के लिए भी पैसे मांगे जाते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद CMO अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। पोस्टमार्टम हाउस में चल रही वसूली रोकने के लिए जांच टीम गठित करने का आश्वासन भी दिया था, बावजूद इसके सरेआम वसूली का खेल चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ