'जान से मार देंगे'...भाजपा विधायक को किसने दी व्हाट्सएप पर धमकी? 4 मिनट तक गालियां देता रहा आरोपी

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही विधायक की सुरक्षा को खतरा बताया था। अब व्हाट्सएप कॉल कर उनको परिवार समेत मार देने की धमकी मिली है। विस्तार से इस मामले के बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime: (सुशील शुक्ला, शाहजहांपुर) यूपी के शाहजहांपुर जिले के विधायक वीर विक्रम सिंह को किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर जान से मार देने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि परिवार समेत विधायक को खत्म कर देंगे। अज्ञात शख्स ने व्हाट्सएप नंबरों से फोन किया। उसके बाद विधायक से 4 मिनट तक गालीगलौज की। विधायक के निजी सचिव ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि विधायक और उनके परिवार को खतरा है। वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस जिले की कटरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी सहायक जगबीर सिंह के अनुसार 19 अगस्त को विधायक के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई थी। सामने वाले ने विधायक से 4 मिनट तक गालीगलौज की। उनको परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद फोन काट दिया। भाजपा विधायक ने परिवार की जान को खतरा बताया है। निजी सहायक ने बताया कि अगर भाजपा विधायक या उनके परिजनों को कुछ होता है तो धमकी देने वाला शख्स ही जिम्मेदार होगा। UP पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

15 दिन पहले सामने आई थी खुफिया रिपोर्ट

जगबीर सिंह के अनुसार 15 दिन पहले सरकारी खुफिया एजेंसी ने भी अपनी रिपोर्ट में उनकी जान को खतरा बताया था। जिसके बाद विधायक के आवास के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जगबीर सिंह ने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वाले आरोपी को जल्द अरेस्ट किया जाए। वहीं, तिलहर सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि उन्हें विधायक के निजी सचिव की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। जैतीपुर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ