BSP सुप्रीमो मायावती के पक्ष में उतरे अखिलेश यादव, SP अध्यक्ष ने BJP से कर डाली ये बड़ी डिमांड

BSP supremo Mayawati: बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ माने जाते हैं। लेकिन अब बसपा सुप्रीमो मायावती के समर्थन में सपा प्रमुख उतरे हैं। मामला एक बयान से जुड़ा है। जो एक विधायक ने टीवी डिबेट के दौरान दिया था। आखिर पूरा मामला क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSP supremo Mayawati SP chief Akhilesh Yadav

Rajesh Chaudhary Controversial Statement: एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी विधायक राजेश चौधरी ने यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। अब इस मामले में मायावती को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथ मिला है। अखिलेश यादव ने बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने भी अखिलेश का आभार व्यक्त किया है। मायावती अखिलेश से खुश नजर आ रही हैं। एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान राजेश चौधरी ने मायावती को उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था। राजेश चौधरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मायावती को सीएम बनवाना बीजेपी की गलती थी। अब अखिलेश यादव ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के विधायक की आलोचना अखिलेश ने की थी। साथ ही कहा था कि बीजेपी अपने विधायक के दिमाग का इलाज करवाए। राजेश चौधरी मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट से एमएलए हैं। चौधरी ने कहा था कि मायावती चार बार यूपी की सीएम रह चुकी हैं। हमने (बीजेपी) ही सबसे पहले समर्थन देकर उनको सीएम बनवाया था। इसमें कोई संदेह नहीं है। अगर यूपी में अब तक कोई भ्रष्ट सीएम हुआ है तो वे मायावती हैं। सीएम बनाकर गलती की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपलोड कर मांग की कि विधायक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज होना चाहिए। इस ट्वीट के बाद सपा सुप्रीमो का बसपा प्रमुख ने आभार जताया है।

विज्ञापन

मायावती ने जताया अखिलेश का आभार

मायावती ने लिखा है कि सपा मुखिया ने मथुरा जिले के विधायक के गलत आरोपों का जवाब दिया है। जो बसपा सुप्रीमो के ईमानदार होने की सच्चाई को बयां करता है। पार्टी इसके लिए उनकी आभारी है। इस विधायक के बारे में ऐसा लगता है कि जैसे बीजेपी में उनकी पूछ ही नहीं रही हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई उनके बारे में अनाप-शनाप बयान देकर सुर्खियों में आना चाहता है। भाजपा को चाहिए कि वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ दिमागी तौर पर उनका इलाज करवाए। वरना यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा भी इस षड्यंत्र में शामिल है। मायावती ने कहा है कि अगर भाजपा कार्रवाई नहीं करती तो इसका जवाब अगले विधानसभा चुनाव में जनता जमानत जब्त करवाकर देगी। हाल ही में होने वाले उपचुनाव में भी लोग भाजपा को जवाब देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ