Shahjahanpur GMC Video Viral: (सुशील शुक्ला, शाहजहांपुर) यूपी के शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को बाढ़ के बीच कुछ कर्मचारी स्ट्रेचर पर लेकर आ रहे हैं। ये कर्मी खुद पानी में भीगकर एक शख्स का रेस्क्यू कर रहे हैं। ये शख्स कोई और नहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज से बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आने के बाद कई यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उनके सरकारी कर्मचारी स्ट्रेचर पर बैठाकर पानी से बाहर निकाल रहे हैं। यह प्रिंसिपल अपने महंगे कपड़ों को पानी से बचाते दिख रहे हैं। जबकि उनके चार कर्मचारी कमर से ऊपर पानी में डूबकर वीवीआईपी बने प्रिंसिपल को पानी से बाहर निकाल रहे हैं। बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले दो दिनों से 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।
मरीजों और तीमारदारों की फिक्र किसको?
अंदर से मरीज और कर्मचारी पानी के अंदर से घुसकर निकल रहे हैं, लेकिन यहां के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बाहर निकलने के लिए वीवीआईपी तरीका निकाल लिया। प्रिंसिपल साहब मरीज को ले जाने वाले स्ट्रेचर पर बैठ गए और इसके बाद उनके चार सरकारी कर्मचारी बाढ़ के पानी में उतरकर प्रिंसिपल को स्ट्रेचर से खींचते हुए बाहर ले गए।
कोई उनको पहचान न पाए, उनके चेहरे को देख न पाए, इससे बचने के लिए उन्होंने तौलिये से ढक लिया। लेकिन इस बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका वीवीआईपी वाला चेहरा चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines