Shahjahanpur Accident: क्या है उस हादसे का असली सच, जिसमें चली गई 12 श्रद्धालुओं की जान

Accident in Shahjahanpur UP Side Story: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई, लेकिन हादसे के असली कारणों का खुलासा पुलिस जांच में हुआ।

UP Shahjahanpur Truck Tempo Collision

शाहजहांपुर में हादसाग्रस्त हुआ ट्रक और टेंपो

Accident in Shahjahanpur Uttar Pradesh Side Story: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज सड़क हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अल्हागंज के सुगसुगी गांव के पास एक ट्रक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

वहीं ऑटो में सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन बचाव अभियान चलाए जाने तक सभी दम तोड़ चुके थे। मृतकों में 8 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसा होने का कारण भी बताया।

विज्ञापन

घने कोहरे के कारण चली गई जान

शाहजहांपुर SP अशोक कुमार मीणा के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुए। टेंपो का ड्राइवर सुरेश मदनापुर क्षेत्र के दमगढ़ा गांव से श्रद्धालुओं को लेकर गंगा स्नान के लिए घाट पर जाने के लिए निकला था, लेकिन घने कोहरे के कारण सामनले से आ रहा ट्रक नजर नहीं आया और टेंपो की सीधे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही सुरेश सड़क पर गिर गया। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौत हो गई। श्रद्धालुओं की लाशें देखकर ड्राइवर भी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस को फोन करके हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन

CM योगी ने हादसे पर शोक जताया

SP मीणा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही शाहजहांपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वे खुद हादसास्थल पर पहुंचे और जांच की। DM उमेश प्रताप सिंह और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा भी हादसास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीमों को फरार आरोपी ट्रक ड्राइवर को तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के आरोपी ट्रक ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ