Sex Racket Busted In Police Raid: पिज्जा आउटलेट में लोग परिवार के साथ पिज्जा खाने जाते हैं। खासकर लड़के-लड़कियां अकसर पिज्जा खाते नजर आते हैं, लेकिन एक पिज्जा आउटलेट में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था, जिसका पर्दाफाश पुलिस ने किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को आउटलेट के अंदर कमरों में जहां लड़के-लड़कियां मिलीं, वहीं आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस रेड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि कैसे पुलिस ने पिज्जा आउटलेट का कोना-कोना खंगाला और देह व्यापार के सबूत जुटाए।
पुलिस ने X अकाउंट पर डाला रेड का वीडियो
मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि अमरोहा शहर पुलिस स्टेशन के दायरे में आने वाले इलाके में पिज्जा आउटलेट है, जिसके अंदर सेक्स रैकेट चलाया जाता है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने डमी कस्टमर पिज्जा लेने के लिए भेजा तो उसने डील ऑफर की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डील ऑफर करने वाले दबोच लिया। साथ ही पूरे आउटलेट की तलाशी ली। हालांकि अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं रेड का वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें: क्या Sunny Leone ने भी दिया है UP पुलिस भर्ती एग्जाम? वायरल हुई फोटो वाले एडमिट कार्ड की तस्वीर
मुंबई में 14 साल की बच्ची बचाई गई
दूसरी ओर, नवी मुंबई में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और 14 साल की बांग्लादेशी लड़की को रेस्क्यू करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलोजा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुरहाडे ने बताया कि नवी मुंबई के तलोजा इलाके में देह व्यापार हो रहा था, जिसकी शिकायत मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा तो एक लड़की जिस्मफिरोशी के धंधे में लिप्त मिली। उसे छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रेजिडेंशियल सोसायटी में एक फ्लैट यह धंधा किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: ‘अश्लील हरकतें, गंदी बातें और छेड़छाड़’; दौड़ती कार की छत पर 2 युवकों के स्टंट देख पुलिस ने दिया ‘पुरस्कार’
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
15 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
21 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
23 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines