Seema Haidar: फर्राटेदार अंग्रेजी, आईडी कार्ड पर तारीख..., सीमा हैदर के एजेंट होने पर गहराया शक

Seema Haidar, Pakistani Agent, Pakistani Seema Haidar, Seema Haidar News, Pakistan

Seema Haidar: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में आकर प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा गुलाम हैदर (Seema Haidar) पर आईबी, यूपी एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है। अभी तक की जांच और पूछताछ में एजेंसियों के सामने ऐसी बातें आई हैं, जिन्होंने अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

पाकिस्तानी आर्मी में भाई और चाचा 

सोमवार और मंगलवार को जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है कि सीमा गुलाम हैदर का भाई और चाचा पाकिस्तान की सेना में हैं। सूत्रों के अनुसार, सीमा का भाई पाकिस्तानी आर्मी में सैनिक है, जबकि चाचा अफसर रैंक पर है। इसके अलावा सीमा के पास मिले दस्तावेज भी उसे शक के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।

बर्थ सर्टिफिकेट पर तारीख में झोल!

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों ने सीमा हैदर के जन्म प्रमाण पत्र को जांच के लिए भेजा है। कहा गया है कि आम तौर पर जन्म प्रमाणपत्र जन्म के समय ही जारी किया जाता है, लेकिन सीमा का प्रमाण पत्र 20 सितंबर 2022 को जारी हुआ है। एजेंसियों इस प्रमाण पत्र के देरी से जारी होने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पहले अनपढ़ होने का किया था दावा

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने सीमा हैदर को अंग्रेजी में लिखी कुछ लाइनें पढ़ने के लिए दी थीं, जिन्हें सीमा ने फर्राटेदार तरीके से पढ़ दिया। पूर्व में सीमा की ओर से दावा किया गया था कि वह अनपढ़ है। इसके बाद में सामने आया था कि सीमा पांचवीं तक पढ़ी है। एजेंसी सीमा के पासपोर्ट और उसके बच्चों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

नेपाल के रास्ते भारत में आई थी सीमा हैदर

बता दें कि पबजी पर ऑनलाइन खेलते हुए पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा में प्यार हो गया था। इसके बाद करीब दो माह पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते में भारत में अवैध तरीके से घुस आई थी। दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ