Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने तीन मासूम बच्चों को कार से कुचलने की कोशिश की। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भीड़ ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी की बच्चों के पिता के साथ दुश्मनी थी। बदला लेने के लिए उसने बच्चों पर जानलेवा हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

रास्ते से जा रहे थे तीनों बच्चे

मामला लखनऊ में मलिहाबाद क्षेत्र के कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के सिंधरवा गांव के काजी खेड़ा में वीरेंद्र उर्फ सीताराम का परिवार रहता है। बताया गया है कि गुरुवार को सीताराम के तीन बच्चे शिवानी (8), स्नेहा (4) और कृष्ण (3) बाजार जा रहे थे। शिवानी की गोद में कृष्ण था।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1681232893002252288

लोगों ने बच्चों को कार के नीचे से निकाला

इस दौरान, आरोपी गोविंद वहां अपनी कार लेकर पहुंच गया। आरोपी ने अपनी कार से तीनों बच्चों को कुचलने की कोशिश की। बच्चे कार के नीचे दब गए। तभी आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बच्चों को कार के नीचे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना पर बच्चों का पिता भी मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ