हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी में 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, गाजियाबाद-लखनऊ समेत कई जिलों में छुट्टी का ऐलान

प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के मद्देनजर प्रयागराज के परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी शुक्रवार को छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा जाए. (Photo: AI)

उत्तर प्रदेश के कई जिलो में शुक्रवार, 23 अक्टूबर के लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया गया है, जिसका कारण विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव है. मतदान की व्यवस्था और चुनाव संबंधी निर्देशों के तहत अलग-अलग जिलों में शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है. फैसले का असर नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के साथ महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों पर भी पड़ेगा. प्रशासन की ओर से संबंधित शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा जाए.

यूपी के किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, उनमें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, लखनऊ मंडल, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिले शामिल हैं. हालांकि, छुट्टी का दायरा संबंधित जिले और निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें: CBSE Date Sheet 2027 Class 10th 12th: एलओसी विंडो हुई बंद! जानें कब आएगी डेटशीट और कैसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन

गाजियाबाद में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद

गाजियाबाद में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा. जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी इस आदेश का असर पड़ेगा.

मेरठ समेत चार जिलों में नहीं खुलेंगे स्कूल

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के मद्देनजर मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर में भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इन जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड वाले स्कूलों को भी निर्देशों का पालन करना होगा.

विज्ञापन

लखनऊ मंडल में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

मतदान के चलते शुक्रवार को लखनऊ मंडल के स्कूल-कॉलेजों में भी अवकाश घोषित किया गया है. इसके तहत नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों के साथ महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा नौकरीपेशा वोटर्स को भी बिना वेतन कटौती छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Teachers Good News: बिहार के शिक्षकों का होगा 50 लाख रुपये का फ्री बीमा, विदेश जाएंगे टीचर; जानें शिक्षा विभाग के बड़े फैसले

विज्ञापन

गोरखपुर और प्रयागराज में भी अवकाश

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते गोरखपुर में कक्षा 12वीं तक के विद्यालय बंद रहेंगे. वहीं, प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के मद्देनजर प्रयागराज के परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी शुक्रवार को छुट्टी रहेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola