सौरभ की पत्नी, साहिल की प्रेमिका मुस्कान पर 5 बड़े खुलासे; मां-बाप और सास-ननद ने खोली पोल

Saurabh Rajput Sahil Shukla Muskan Rastogi

Saurabh Rajput, Sahil Shukla, Muskan Rastogi

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की। दोनों ने सौरभ की हत्या करके लाश के टुकड़े किए और ड्रम में भरकर सीमेंट से दफना दिए। इसके बाद दोनों हिमाचल चले गए, जहां उन्होंने मंदिर में शादी की और हनीमून मनाया। वारदात 4 मार्च की रात को अंजाम दी गई, जिसका खुलासा 2 दिन पहले हुआ। दोनों ने अपना गुनाह कबूला और बताया कि मटन काटने वाले चाकू से उन्होंने सौरभ के टुकड़े किए।

विज्ञापन

दोनों को बुधवार को CJM कोर्ट में पेश किया गया, जहां वकीलों ने दोनों को घेर लिया और दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस पूछताछ में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं कि हत्या कैसे की? टुकड़े कैसे किए? लाश कहां ठिकाने लगाई? हिमाचल जाकर कब-क्या और कैसे किया? क्यों हत्या की? लेकिन मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि मुस्कान की घिनौनी करतूत से उसके अपने मां-बाप भी उसके खिलाफ हो गए हैं। वहीं सौरभ की मां-बहन और पड़ोसियों ने भी मुस्कान के बारे में कई बातें बताईं?

विज्ञापन

क्या बोली मां?

विज्ञापन

मुस्कान की मां सविता रस्तोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह 18 मार्च को घर आई थी तो उससे सौरभ के बारे में पूछा। वह घबराने लगी और रोते हुए कहने लगी कि सौरभ नहीं रहा। उसका मर्डर हो गया। उसके घरवालों ने किया, क्योंकि वह उसे छोड़ नहीं रहा था। शोर क्यों नहीं मचाया? यह पूछने पर वह बातें बदलने लगी और बहला फुसलाकर पूछा तो उसने सारी बात बता दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मुस्कान ही बदतमीज थी, उसने ही सौरभ को पट्टी पढ़ाई थी कि उसने अपने मां-बाप को मुस्कान के लिए छोड़ दिया। सौरभ मुस्कान से अंधा प्यार करता था। सौरभ को इंसाफ मिलना चाहिए।

क्या बोले पिता?

मुस्कान के पिता प्रमोद ने कहा कि वह मुझसे बहुत प्यार करती थी। मेरे इमोशन्स का फायदा उठाती थी, लेकिन उसकी करतूत ने शर्मसार कर दिया। उसे जीने का हक नहीं है। उसे फांसी ही होनी चाहिए। सौरभ मुस्कान को पूरा सपोर्ट करता था, लेकिन मुस्कान ने सौरभ को उसके प्यार को यह सिला दिया। साहिल 2 साल से मुस्कान को नशा दे रहा था।

विज्ञापन

सास ने क्या कहा?

सौरभ की मां ने बताया कि मुस्कान ने 4 मार्च को सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घूमने चली गई। सौरभ का फोन मिलाते रहे, लेकिन मिल नहीं रहा था। मुस्कान ने फोन बंद कर रखा था। पड़ासियों से पता चला कि वह तो घूमने गई है। जब वह लौटकर आई तो मकान मालिक ने मकान खाली करने को कह दिया। इस दौरान जिस ड्रम में सौरभ की लाश थी, वह ड्रम मजदूरों से नहीं उठा। इस बीच ड्रम से दुर्गंध आने लगी। पुलिस को बुलाया तो सारा राज खुल गया।

विज्ञापन

ननद ने क्या कहा?

मुस्कान की ननद चिंकी ने पुलिस को बताया कि सौरभ की हत्या तो 4 मार्च को हो गई थी, लेकिन 6 मार्च को सौरभ के फोन से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। सवाल था कि वह होली पर कहां होगी? उसने जवाब दिया कि मेरठ में ही रहूंगी। इस पर जवाब आया कि सौरभ राजपूत बाहर हैं और होली के बाद लौटेंगे। तब तक हत्या के बार में पता नहीं था। सौरभ को कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। मुस्कान से भी बात नहीं हुई। घर पहुंचे तो पता चला कि मुस्कान को सूटकेस लेकर जाते देखा था।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने क्या कहा?

मुस्कान जहां किराये पर रहती थी, वहां आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मुस्कार का पति सौरभ लंदन में रहता था। वह यहां अपनी बेटी के साथ रहती थी, लेकिन उसके घर रोज रात को एक चोटी वाला लड़का आता था। मुस्कान पड़ोसियों से बात नहीं करती थी और घर से ज्यादा निकलती भी नहीं थी। सामान लेना होता था तो आती जाती दिखती थी। बेटी को भी बाहर खेलने नहीं देती थी। 2 साल में 4-5 बार ही उसे देखा होगा। उस लड़के अलावा कोई घर पर आता-जाता नहीं था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ