'कातिल' है बेटी, फांसी होनी चाहिए; सौरभ को मारने वाली मुस्कान पर मां-बाप के चौंकाने वाले खुलासे?

पति सौरभ की हत्या करके उसके टुकड़े करने वाली मुस्कान को लेकर उसके मां-बाप का गुस्सा फूटा और उन्होंने ‘कातिल’ बेटी के कई राज खोले। दोनों ने मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाली। आइए सुनते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा?

Meerut Murder Case

Meerut Murder Case

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया अपडेट आया है। मर्चेंट नेवी में अफसर सौरभ के उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर ही हत्या करके टुकड़े कर दिए। बेटी की इस खौफनाक करतूत से उसके मां-बाप भी भड़के हुए हैं।

विज्ञापन

इसलिए उन्होंने अपनी ‘कातिल’ बेटी के बारे में मीडिया से खुलकर बात की और मुस्कान के बारे में कई बातें बताईं। मुस्कान के लिए उसके मां-बाप ने फांसी की सजा मांगी है, ताकि सौरभ को इंसाफ मिले। आइए सुनते हैं कि दोनों ने मुस्कान के बारे में क्या बताया?

विज्ञापन

मां-बाप बोले- मुस्कान को जीने का हक नहीं?

मुस्कान की मां ने मीडिया को बताया कि मुस्कान को हमने ही गिरफ्तार कराया है। सौरभ उससे ब्लांडड लव करता था। हमारी बेटी मुस्कान ही बदतमीज थी। सौरभ लंदन गया तो वह किराये पर रहने लगी। शादी के बाद से ही दोनों अलग-अलग रहते थे। मुस्कान की अपने सास-ससुर से नहीं बनती थी, लेकिन मुस्कान ने सौरभ को पता नहीं क्या पाठ पढ़ा दिया कि वो अपने मां-बाप को छोड़कर मुस्कान का हो गया।

विज्ञापन

मुस्कान की मां ने कहा कि सौरभ भी हमारा बच्चा था। उसको इंसाफ मिलना चाहिए। सौरभ ने मुस्कन के लिए परिवार-प्रॉपर्टी छोड़ दी। मां-बाप को छोड़ दिया और मुस्कान ने इतना खौफनाक सिला दिया। पिता ने कहा कि मुस्कान का जीने का हक नहीं हे, उसे फांसी होनी चाहिए। सौरभ उसका हमारे सामने भी सपोर्ट करता था। जब सौरभ लंदन गया तो मुस्कान ही हमारे साथ नहीं रहना चाहती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ