'65 वीडियो बनाए, लड़कियों की इज्जत बचा लें', लेटर में हाथरस के प्रोफेसर की अय्याशी का खुलासा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सरकारी कॉलेज में तैनात एक प्रोफेसर की हरकतों का खुलासा हुआ है। एक लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी समेत कई अधिकारियों को लिखे लेटर में चौंकाने वाले खुलासे किए और अपनी के साथ-साथ कई लड़कियों की आपबीती सुनाई।

Hathras College Professor Misdeed

कॉलेज प्रोफेसर ने कई लड़कियों को हवस का शिकार बनाया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कॉलेज में कार्यरत भूगोल के प्रोफेसर की शर्मनाक हरकतों का खुलासा हुआ है। 6 मार्च 2025 को राष्ट्रीय महिला आयोग को एक लेटर मिला। इस लेटर में एक लड़की ने वो खुलासे किए थे, जिन्हें पढ़कर आयोग की अध्यक्ष का खून खौल गया। उन्होंने पुलिस को वह लेटर सौंपा, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई तो प्रोफेसर की करतूतों का खुलासा हुआ। 65 अश्लील फोटो-वीडियो प्रोफेसर के घर और ऑफिस की तलाशी में बरामद हुए।

प्रोफेसर फरार है, लेकिन पुलिस की 3 टीमें उसकी तलाश में छापे मार रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस को प्रोफेसर के साथ-साथ उस मोबाइल की भी तलाश है, जिससे वह वीडियो बनाता था। आरोपी की उम्र 50 साल है और वह करीब 20 साल से प्रोफेसर है। इसी कॉलेज में 20 साल से उसकी पोस्टिंग है और वह छात्राओं को नौकरी और एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था और उनका शोषण करता था।

लेटर में यह सब लिखा गया

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ-साथ PM मोदी, CM योगी आदित्यनाथ, CJI, DM, SP, सांसद, विधायक समेत 10 लोगों को लेटर लिखा गया। इस लेटर में प्रोफेसर रजनीश कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई। इसमें लिखा था कि हाथरस के बागला कॉलेज में भूगोल के प्रोफेसर छात्रों का शारीरिक शोषण करते हैं। कई वीडियो भी बनाए हैं। वे नौकरी दिलाने और अच्छे नंबर देने का लालच देकर लड़कियों को अपने कमरे में बुलाते हैं और उनके साथ हरकतें करते हैं।

पीड़ित लड़कियों ने प्रोफेसर की शिकायत एक साल में कई लोगों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया है, लेकिन उनके देश में ही बेटियों पर सितम हो रहे हैं। उनकी इज्जत से खिलवाड़ा किया जा रहा है। तंग आकर सुसाइड करने के बारे में सोचा, लेकिन उससे पहले प्रोफेसर की हरकतों का खुलासा करना जरूरी था। इसलिए प्रोफेसर की हरकतों का खुलासा सबूतों के साथ कर रही हूं। इस प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

माननीय प्रधानमंत्री और सरकार से अपील है कि मेरे साथ कई लड़कियों की इज्जत दांव पर लगी है, कृप्या बचा लीजिए, कहीं अनर्थ न हो जाए। प्रोफेसर कुछ भी कर सकता है, वह मुझे मार सकता है, क्योंकि अलग-अलग नामों से कई लोगों को शिकायतें दे चुकी हूं और वह शिकायत देने वाली लड़की को तलाश रहा है। उसे किसी का डर नहीं है, वह लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़ करा है। अगर उसे नहीं रोका गया तो कोई लड़की सुसाइड कर लेगी। इसलिए निवेदन है कि इंसाफ दिलाया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ