उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। जेल सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि मुस्कान के बाद अब साहिल ने भी सरकारी वकील मांग लिया है, क्योंकि उसके घर वाले भी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। जिस दिन से साहिल जेल में आया है, उसके परिजन उससे मिलने तक नहीं आए। किसी ने कोई बात ही नहीं की है। न ही कोई वकील उसका केस लेने को तैयार है। इसलिए उसने सरकारी वकील मांगा है।
इसलिए साहिल ने कहा है कि उसकी तरफ से सरकारी वकील की मांग पुलिस और सरकार को भेजी जाए, ताकि वह अपना पक्ष कोर्ट में रख सके। इससे पहले मुस्कान भी सरकारी वकील की मांग कर चुकी है, क्योंकि उसके मां-बाप भी उसकी मदद नहीं करना चाहते। वे उससे न मिलने आए और न ही उससे बात करना चाहते हैं। इससे पहले साहिल और मुस्कान दोनों जेल के अंदर नशा उन्मूलन केंद्र की टीम से ड्रग्स और शराब की मांग कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल पर सौरभ के दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- एक या 2 लोगों का काम नहीं है ये
मुस्कान को बेटी में नहीं थी ज्यादा रुचि
मीडिया से बात करते हुए सौरभ राजपूत के एक दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। सौरभ के दोस्त ने बताया कि मुस्कान को अपनी बेटी पीहू में ज्यादा रुचि नहीं थी। उसे सिर्फ अपने से मतलब था। वह अपने में मस्त रहती थी। उसे अच्छे कपड़ों, महंगे मोबाइल फोन, अच्छे खाने का शौक था। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती थी।
मां-बाप ने जब सौरभ को बेदखल कर दिया था तो वह फाइनेंशियली टूट गया था। जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी, तब वह दोस्तों के पास आता था। उसके पास भी आया था, जब बेटी की तबीयत खराब थी। उसके पास बेटी को दवाई दिलाने के लिए पैसे नहीं थे। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था। बाप होने का अनुभव कितना खास होता है, यह उसी ने महसूस कराया था।
यह भी पढ़ें:सौरभ, मुस्कान, साहिल…कमरे के अंदर का वीडियो आया सामने! बेड पर लेटा था, कर दिया वार
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
43 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
47 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines