मुस्कान-साहिल पर सौरभ के दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- एक या 2 लोगों का काम नहीं है ये

सौरभ राजपूत मर्डर केस पर उसके 2 दोस्तों से मीडिया की बातचीत सामने आई है। एक दोस्त ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला पर सवाल उठाए हैं। दूसरे दोस्त ने सौरभ के जिंदादिल रवैये पर बात की। आइए जानते हैं कि दोनों ने मीडिया से क्या कहा?

Saurabh Rajput

Saurabh Rajput

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत को दोस्त सामने आए हैं, जिन्होंने सौरभ हत्याकांड पर बात की और मुस्कान-साहिल को लेकर खुलासे भी किए। एक दोस्त ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कहानी पर सवाल उठाए। वहीं दूसरे दोस्त ने सौरभ के व्यक्तित्व पर बात की।

विज्ञापन

मीडिया से बाचतीत करते हुए  एक दोस्त ने सवाल उठाया कि मुस्कान और साहिल ने इतना बड़ा घिनौना कांड कर दिया, इसके पीछे की मंशा तो वहीं लोग बता सकते हैं, लेकिन मीडिया हर रोज इस तरह के केस देख रहा है तो वह ज्यादा अच्छे तरीके से समझ सकता है कि हत्याकांड किसी एक शख्स का काम नहीं है। उसके मां-बाप भी अलग स्टेटमेंट दे रहे हैं। ड्राइवर का एक इंटरव्यू सुन रहा था।

विज्ञापन

ड्राइवर का कहना है कि मुस्कान की मां का कॉल आता था और वह लड़की गाड़ी से उतरकर 15-20 मिनट बात करती थी। साहिल भी उतर कर कार से बाहर आता था तो क्या मुस्कान की मां को नहीं पता था कि उसके साथ में लड़का कोई और है, सौरभ नहीं। इसका मतलब साहिल भी उस कम्युनिकेशन में शामिल होता था। ड्राइवर को यह नहीं पता कि फोन पर क्या बातें हुईं? तो यह पता लगाना चाहिए कि आखिर मुस्कान की मां से क्या बातें हुईं?

विज्ञापन

दूसरे दोस्त ने सौरभ का सच बताया

दूसरे दोस्त ने मीडिया से बात करते हुए कि सौरभ काफी जिंदादिल इंसान था। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था। पिता बनने का अनुभव कितना खास होता है, मैं जानता हूं। सौरभ बहुत खुश था। उसकी जेब में अगर पैसे भी नहीं होते थे तो वह हमसे कहता था। जब उसको घरवालों ने बेदखल कर दिया था तो वह फाइनेंशियली बिल्कुल टूट चुका था।

उसने कहा बेटी की तबीयत खराब है, उसको दवाई दिलानी है, कुछ करना है तो मैंने कहा कि हां भाई कोई दिक्कत नहीं है। हम उसकी पूरी हेल्प करते थे। मुस्कान की अपनी बेटी में इतनी रुचि नहीं थी। उसे अपनी मौज मस्ती में रहना, अपने से मतलब रखना होता था। बढ़िया पहनना, मेकअप करना, अच्छे कपड़े लाना, बढ़िया फोन का शौक था। सौरभ के साथ शादी करने के बाद ही यह सब चीजें शुरू हुई थीं। क्योंकि अपने घर में उसे यह सब नहीं मिलता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ