सौरभ, मुस्कान, साहिल...कमरे के अंदर का वीडियो आया सामने! बेड पर लेटा था, कर दिया वार

सौरभ राजपूत के घर के उस कमरे का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी हत्या की गई थी। इसमें वह बाथरूम भी दिखाई दे रहा है कि जिसमें उसके शव के टुकड़े किए गए थे। वीडियो में बेड पर बिखरा सामान भी नजर आ रहा है। आइए वीडियो के बारे में जानते हैं…

Saurabh Rajput Room

वह कमरा, जिसमें सौरभ राजपूत की जान ली गई।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब सौरभ की हत्या की गई थी। इस वीडियो में वह कमरा दिखाई दे रहा है, जिसमें सौरभ अपने बेड पर लेटा था और उसी वक्त साहिल और मुस्कान ने चाकू से उस पर वार कर दिया था। वीडियो में कमरे में ही बना वह बाथरूम में दिखाई दे रहा है, जिसमें उसके शव के टुकड़े किए गए थे। वीडियो में बेड पर गोल्डन कलर का पॉली बैग, मुस्कान का पर्स पड़ा है। बिखरा हुआ सामान और कागजात हैं। बेड के ऊपर एक सूटकेस भी दिख रहा है। वारदास्थल से एक मिक्सर ग्राइंडर भी मिला है। हत्या करके मुस्कान और साहिल ने सौरभ के शव के टुकड़े करके नीले रंग के ड्रम में भर दिया और उसे सीमेंट से सील कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक कई वीडियो सामने आ चुके

बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए वीडियो पुलिस के हाथ लग रहे हैं, जिन्हें पब्लिक भी किया जा रहा है। पहले मुस्कान और साहिल के हिमाचल ट्रिप के वीडियो सामने आए। फिर उस नीले रंग के ड्रम को पुलिस वाले ले जाते दिखे, जिसमें सौरभ के शव के टुकड़े थे। उसके बाद साहिल के कमरे के अंदर का वीडियो सामने आया। अब सौरभ का दोस्त पंकज के साथ बाइक पर घर आने का वीडियो सामने आया है। बेटी के साथ एक दुकान के अंदर सौरभ का वीडियो भी मिला है। सौरभ के घर के अंदर उस कमरे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सौरभ की हत्या की गई थी।

विज्ञापन

साहिल के कमरे के अंदर का वीडियो

बता दें की साहिल के कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस चौंक गई थी। उसके कमरे में दीवारों पर अजीबोगरीब तस्वीरें बनी थीं। एक तस्वीर शैतान की थी और दूसरी भगवान भोलेनाथ की थी। कमरा ऐसे लग रहा था, जैसे तंत्र-मंत्र करने वाले का कमरा हो। साहिल ने बाबा की तरह बाल बढ़ाए हुए हैं और वह सूखा नशा करने का आदी है। शराब की लत भी उसे लगी हुई है। वह मुस्कान का स्कूल फ्रेंड है और दोनों पिछले 2 साल से रिश्ते में थे। साहिल हर रोज मुस्कान के घर आता था। दोनों मिलकर नशा करते थे। वारदात वाली रात भी सौरभ को बेहोश करने के बाद मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया था। दोनों ने मिलकर नशा किया और फिर सौरभ की हत्या कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ