मुस्कान रस्तोगी जब से प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत को मारने के आरोप में जेल में बंद है, तबसे दोनों एक-दूसरे को मिलने के लिए तड़प रहे हैं। 14 दिन बाद दोनों को एक-दूसरे को देखने का मौका मिला। मौका था पेशी का। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों की पेशी हुई थी। साहिल को सामने देख मुस्कान फफक फफक कर रो पड़ी।
साहिल के नए लुक को देखकर रोई
साहिल शुक्ला की डिमांड को मानते हुए जेलर ने उसके बाल कटवा दिए थे। साहिल के नए लुक को मुस्कान ने पहली बार देखा तो बर्दाश्त नहीं कर पाई और रो पड़ी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के दौरान साहिल और मुस्कान एक कमरे में रहे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। जेल सूत्रों के मुताबिक मुस्कान साहिल को देखने के लिए तड़प रही थी। साहिल को देख उसने चैन की सांस ली।
यह भी पढ़ें:‘मैं मुस्कान, साहिल संग रहना चाहती हूं’; जानें वकील रेखा जैन से सौरभ की हत्यारोपी ने क्या कहा?
जेल पुलिस ने नहीं दिया मिलने
साहिल और मुस्कान को लेकर करीब 12 बजे पुरुष और महिला वार्डन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में पहुंचे थे। गिरफ्तार होने के बाद यह पहला मौका था जब दोनों सामने आए। साहिल को देखते ही मुस्कान की आंखें भर आईं और वह रोने लगी। साहिल भी मुस्कान से बात करने के लिए तड़प उठा। दोनों एक दूसरे के करीब आने के लिए आगे बढ़े कि जेल पुलिस ने उन्हें खींच लिया।
आंसू किस बात के निकले?
साहिल को सामने देख मुस्कान की आंखों में आंसू जुदाई के थे या पश्चाताप के, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। पेशी के बाद जेल वार्डन मुस्कान और साहिल को लेकर वापस उनके बैरक में जाने लगे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ने का प्रयास किया, वो बात करना चाहते थे लेकिन जवानों ने उन्हें पीछे खींचा।
यह भी पढ़ें:सौरभ राजपूत की आखिरी ख्वाहिश बताते हुए भावुक हुआ भाई राहुल, साहिल-मुस्कान पर आएगा गुस्सा
मुझे मेरे पति से बात करने दो…
खबरों के मुताबिक, सौरभ की हत्या के बाद दोनों ने हिमाचल में शादी कर खूब मस्ती की थी, लेकिन शादी का कोई सबूत दोनों में से कोई दिखा नहीं पाया, यही कारण है कि मुस्कान को जेल में साहिल से मिलने की इजाजत नहीं है। पेशी के बाद मुस्कान ने जेल पुलिस से बहुत बिनती की कि उसे साहिल से मिलने दे, पति होने की दुहाई भी दी, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। जेल पुलिस ने उन्हें समझाया कि बिना कोर्ट की अनुमति के वो बात नहीं कर सकते हैं। उन्हें समझा बुझाकर वापस ले जाया गया।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines