'मैं मुस्कान, साहिल संग रहना चाहती हूं'; जानें वकील रेखा जैन से सौरभ की हत्यारोपी ने क्या कहा?

सौरभ राजपूत की हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने अपनी वकील रेखा जैन से एक मांग की है। वकीलों की एक टीम दोनों से मिलने के लिए शनिवार को जेल पहुंची। दोनों से वकीलों ने अलग-अलग मुलाकात की और कुछ सवाल जवाब किए। इस दौरान दोनों ने एक इच्छा जताई।

Muskan Rastogi, Sahil Shukla

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर रहे सौरभ राजपूत के हत्यारोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है, तभी तो उन्होंने अपनी वकील रेखा जैन से ऐसी मांग कर डाली, जिसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करके शव के टुकड़े करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को सरकारी वकील उपलब्ध कराया गया है, क्योंकि परिवार ने उनका साथ देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने शनिवार को बताया कि मुस्कान और साहिल की वकील रेखा जैन हैं, जो अपनी 3 वकीलों की टीम के साथ दोनों आरोपियों से मिलने शनिवार को जेल पहुंचीं। रेखा जैन और उनकी टीम ने साहिल और मुस्कान दोनों से अलग-अलग मुलाकात की और सवाल पूछे, लेकिन दोनों ने वकील रेखा जैन के सामने एक मांग रखी है।

विज्ञापन

मुस्कान-साहिल ने ये इच्छा जताई

जेलर वीरेश ने बताया कि मेरठ जेल में साहिल और मुस्कान को अलग-अलग बैरक में रखा है, लेकिन वे साथ रहना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने अपनी वकील रेखा जैन से भी बात की। दोनों ने वकील के सामने इच्छा जताई कि वे दोनों साथ रहना चाहते हैं। मुस्कान ने वकील से कहा कि साहिल से मिलवा दीजिए। जमानत दिलवा दीजिए, ताकि जेल से बाहर जाकर दोनों साथ रह सकें। इसके जवाब ने वकील ने मुस्कान से पूछा कि क्या तुम दोनों शादीशुदा हो?

विज्ञापन

जेल मैन्युअल है कि अगर कोई महिला जेल के अंदर है और उसका पति भी जेल के अंदर है तो पति-पत्नी की मुलाकात 15 दिन में एक बार कराई जा सकती है। अगर नहीं तो जेल के अंदर किसी महिला की जेल में ही कैद किसी पुरुष से मुलाकात नहीं कराई जा सकती। अगर तुम दोनों शादीशुदा हो तो सबूत पेश करो, लेकिन मुस्कान कोई सबूत नहीं दे पाई। वकील ने दोनों को जमानत अर्जी डालने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

मुस्कान और साहिल ने मांगा था वकील

जेलर वीरेश ने बताया कि मुस्कान और साहिल की पैरवी करने से उनके परिजनों ने इनकार कर दिया है। वे दोनों से मिलना तक नहीं चाहते। इसलिए दोनों ने सरकारी वकील की मांग की थी। नियमों के अनुसार, दोनों को सरकारी वकील मिल गया है। काउंसिल ने सीनियर एडवोकेट रेखा जैन को उनका वकील अपॉइंट किया है। वे अपनी टीम एडवोकेट नासिर अहमद, अंबर सहारण और चंद्रिका कौशिक के साथ साहिल और मुस्कान से मिलने के लिए जेल आई थीं।

जेल आते ही उन्होंने दोनों के अपना और अपनी टीम का परिचय दिया। उनसे पूछा कि क्या वे उन्हें अपना वकील स्वीकार करते हैं। सरकार ने उन्हें दोनों का वकील नियुक्त किया है। अगर उन्हें स्वीकार है तो वे वकालतनामे पर साइन कर दें। दोनों ने हामी भरी और वकालतनामे पर साइन कर दिए। रेखा जैन पिछले 2 साल से चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल हैं। 10 साल से ज्यादा समय से वे वकालत की प्रैक्टिस कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ