सौरभ राजपूत की आखिरी ख्वाहिश बताते हुए भावुक हुआ भाई राहुल, साहिल-मुस्कान पर आएगा गुस्सा

सौरभ राजपूत की आखिरी ख्वाहिश क्या थी? इस बारे में उसके भाई राहुल राजपूत ने बताया। राहुल ने कहा कि शायद सौरभ को कोई अनहोनी होने का आभास पहले से हो गया था। इसलिए उसने लंदन जाते समय वह सवाल पूछा। आइए जानते हैं कि सौरभ के भाई राहुल ने क्या बताया?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Saurabh Rajput

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर रहे सौरभ राजपूत को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने 3-4 मार्च की रात को सौरभ की हत्या करके उसके शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। 18 मार्च को वारदात का खुलासा हुआ। उसके बाद से सौरभ के परिवार का हाल बेहाल है। सौरभ की मां बेटे की हालत के बारे में जानकर बेहोश हो गई। वहीं भाई राहुल राजपूत भी सदमे से निकल नहीं पा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए राहुल भावुक हो गए और उन्होंने भाई की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ने भाई राहुल से पूछा था यह सवाल

राहुल ने कहा कि शायद सौरभ को अपने साथ कोई अनहोनी होने का अंदेशा हो गया था, इसलिए उसने नवंबर 2024 में लंदन जाने से पहले वह सवाल पूछा था। राहुल ने बताया कि जब वह उसे एयरपोर्ट पर छोड़ने गया तो सौरभ ने रास्ते में पूछा कि अगर मुझे कुछ हो गया राहुल तो पीहू का ध्यान कौन रखेगा? उसकी देखभाल कौन करेगा? उसका सवाल सुनकर अटपटा लगा था और उसे टोका भी था।

फिर भी मैंने कहा कि तुम चिंता न करो, हम हैं, मैं हूं। हम रखेंगे पीहू का ध्यान, हमारे परिवार का खून है पीहू में। यह सुनकर वह हंसने लगा, लेकिन सोचा नहीं था कि वह सवाल उसकी आखिरी ख्वाहिश होगी। सौरभ के जाने से मां इतने सदमे में है कि नींद की गोलियां खाकर सोती हैं। आंखें बंद करता हूं तो सौरभ नजर आता है। अगर पता होता कि सौरभ के साथ ऐसा होगा तो उसे लंदन से आने ही नहीं देते।

विज्ञापन

मुस्कान के पास जाने से रोका था

राहुल ने कहा कि फरवरी में सौरभ लंदन से आया था और हमसे मिलने 2 दिन बाद आया था। वह सभी के लिए कपड़े, खिलौने और गिफ्ट लाया था। मां ने उसे मुस्कान के पास जाने से मना किया, लेकिन वह रात में वहां चला गया। वह सारा दिन मां के पास रहता था, रात में मुस्कान के पास चला जाता था। जाते हुए अपना और मुस्कान का खाना पैक कराकर ले जाता था। सोचा नहीं था कि उस दिन मुस्कान की पसंद के कोफ्ते लेकर जाने वाले सौरभ को आखिरी बार देख रहे हैं। उसी सब्जी में मुस्कान ने उसे नींद की दवाई खिला दी और उसके बाद जो हुआ, पूरी दुनिया देख चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ