सौरभ-मुस्कान की बेटी की हालत कैसी? नाना-नानी के पास नहीं अब उसके सवालों के जवाब

सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी की बेटी की पीहू की हालत कैसी है? इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। नाना-नानी के पास उसके सवालों के जवाब खत्म हो गए हैं। अब वह मां-बाप के बारे में पूछकर रोने लगी है। उसे पापा के ड्रम में होने के बारे में भी पता है।

Saurabh Rajput Muskan Rastogi

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीवी मुस्कान की दरिंदगी का शिकार हुए सौरभ राजपूत की बेटी पीहू कहां है और उसकी हालत कैसी है? इस पर ताजा अपडेट सामने आया है। पीहू अपने नाना-नानी के पास है और दादा-दादी उसकी कस्टडी चाहते हैं। वहीं 8 साल की पीहू सहमी हुई है। वह टीवी पर अपने मम्मी-पापा की तस्वीरें देखकर सवाल पूछती है। वह उन दोनों के पास जाने की जिद करती है। पुलिस के सवाल और अकेलापन उसे परेशान कर रहे है। वह कभी मम्मी-पापा को लेकर सवाल पूछती है तो कभी नाना-नानी से नाराज हो जाती है। वे उसे कभी कहते हैं कि पापा अब कभी नहीं आएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने पीहू को बताया कि उसके पापा भगवान के पास चले गए हैं। वह मम्मी के बारे में पूछती है कि क्या वह उसे छोड़कर लंदन चली गई? कभी वे पीहू से कहते हैं कि पापा की तबीयत ठीक नहीं है, मम्मी उनके पास पास है, जल्दी घर आ जाएंगे तो वह कहती है कि अब कोई नहीं आएगा, आप झूठे हैं…। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी और मां कविता रस्तोगी के पास अब नातिन पीहू के सवालों के जवाब भी खत्म हो गए हैं। वे कहते हैं कि दरवाजे की घंटी बजते ही वह दरवाले की तरफ दौड़ती है, लेकिन मम्मी-पापा को न पाकर निराश हो जाती है। अब वह मम्मी-पापा के बारे में पूछकर रोने लगती है।

विज्ञापन

कई दिन से नहीं हुई मम्मी-पापा से बात

मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि 18 मार्च को पीहू मुस्कान के साथ घर आई थी। उसके बाद से वह अकेली है। पहली बार ऐसा हुआ है कि वह अकेली है। घर आने के बाद भीड़ देखकर वह डर गई। उसके बाद से वह सदमे में है। उसने हमें भी रोते हुए देखा है और वह रोने का कारण पूछती है। 2 दिन तक को उसने खाना भी नहीं खाया। अच्छे से दूध भी नहीं पिया।

विज्ञापन

बहलाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार मम्मी पापा के बारे में पूछती है। पापा सौरभ का वीडियो कॉल आने के बारे में पूछती है। मुस्कान जब हिमाचल ट्रिप पर थी, तब भी वह पीहू से वीडियो कॉल पर बात करती थी, लेकिन पापा सौरभ का कई दिन से वीडियो कॉल नहीं आया तो वह सवाल पूछती है। 7 दिन से तो उसकी मुस्कान से भी बात नहीं हुई। समझ नहीं आ रहा कि उसे कैसे और कब तक संभालेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ