उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत को दोस्त सामने आए हैं, जिन्होंने सौरभ हत्याकांड पर बात की और मुस्कान-साहिल को लेकर खुलासे भी किए। एक दोस्त ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कहानी पर सवाल उठाए। वहीं दूसरे दोस्त ने सौरभ के व्यक्तित्व पर बात की।
मीडिया से बाचतीत करते हुए एक दोस्त ने सवाल उठाया कि मुस्कान और साहिल ने इतना बड़ा घिनौना कांड कर दिया, इसके पीछे की मंशा तो वहीं लोग बता सकते हैं, लेकिन मीडिया हर रोज इस तरह के केस देख रहा है तो वह ज्यादा अच्छे तरीके से समझ सकता है कि हत्याकांड किसी एक शख्स का काम नहीं है। उसके मां-बाप भी अलग स्टेटमेंट दे रहे हैं। ड्राइवर का एक इंटरव्यू सुन रहा था।
ड्राइवर का कहना है कि मुस्कान की मां का कॉल आता था और वह लड़की गाड़ी से उतरकर 15-20 मिनट बात करती थी। साहिल भी उतर कर कार से बाहर आता था तो क्या मुस्कान की मां को नहीं पता था कि उसके साथ में लड़का कोई और है, सौरभ नहीं। इसका मतलब साहिल भी उस कम्युनिकेशन में शामिल होता था। ड्राइवर को यह नहीं पता कि फोन पर क्या बातें हुईं? तो यह पता लगाना चाहिए कि आखिर मुस्कान की मां से क्या बातें हुईं?
यह भी पढ़ें:सौरभ, मुस्कान, साहिल…कमरे के अंदर का वीडियो आया सामने! बेड पर लेटा था, कर दिया वार
दूसरे दोस्त ने सौरभ का सच बताया
दूसरे दोस्त ने मीडिया से बात करते हुए कि सौरभ काफी जिंदादिल इंसान था। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था। पिता बनने का अनुभव कितना खास होता है, मैं जानता हूं। सौरभ बहुत खुश था। उसकी जेब में अगर पैसे भी नहीं होते थे तो वह हमसे कहता था। जब उसको घरवालों ने बेदखल कर दिया था तो वह फाइनेंशियली बिल्कुल टूट चुका था।
उसने कहा बेटी की तबीयत खराब है, उसको दवाई दिलानी है, कुछ करना है तो मैंने कहा कि हां भाई कोई दिक्कत नहीं है। हम उसकी पूरी हेल्प करते थे। मुस्कान की अपनी बेटी में इतनी रुचि नहीं थी। उसे अपनी मौज मस्ती में रहना, अपने से मतलब रखना होता था। बढ़िया पहनना, मेकअप करना, अच्छे कपड़े लाना, बढ़िया फोन का शौक था। सौरभ के साथ शादी करने के बाद ही यह सब चीजें शुरू हुई थीं। क्योंकि अपने घर में उसे यह सब नहीं मिलता था।
यह भी पढ़ें:मुस्कान के पति सौरभ का आखिरी वीडियो! 2 घंटे बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने ले ली जान
संबंधित खबरें
UP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
16 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines