'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो': भर्ती घोटालों पर संजय सिंह का सरकार पर प्रहार, पदयात्रा के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब

युवाओं की बेरोजगारी पर संजय सिंह ने कहा कि पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश में एक भी शिक्षक भर्ती नहीं हुई. UPTET हो, पुलिस भर्ती हो, या फिर RO/ARO हो- हर परीक्षा पेपर लीक के चलते पूरी नहीं हो पाई. और भ्रष्टाचार और पेपर लीक के चलते आयोग द्वारा परीक्षा रद्द कर दी गई. इससे युवाओं के सपनों को हर बार धोखा मिला.

Untitled design (68)

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के चौथे दिन कूरेभार से कटका तक हजारों लोग उमड़ पड़े. हर मोड़, हर गांव पर लोगों की भीड़ ने यह साफ कर दिया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है. इस दौरान कूरेभार में युवाओं ने सांसद संजय सिंह से मिलकर रोजगार की मांग को सदन में उठाने की बात कही. इस दौरान पटना चौराहे पर पिंकू सिंह और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास आशा बहुओं ने अपने नेता संजय सिंह के साथ ही पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कूरेभार बाजार, गुफ्तारगंज बाजार, बाबूगंज और कटरा बाजार में भी पदयात्रा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया. अयोध्या से प्रयागराज तक चलने वाली यह 200 किमी लंबी पदयात्रा शुक्रवार को जब रात्रि विश्राम के लिए कूरेभार पहुंची, तो लोगों का भावनात्मक जुड़ाव साफ दिख रहा था. रात और ठंड की चिंता न करते हुए जिस तरह लोगों ने इस पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, उससे आम आदमी पार्टी पर लोगों के भरोसे और उम्मीद को साफ़ देखा जा सकता था.

विज्ञापन

सुल्तानपुर पहुंचकर आप सांसद संजय सिंह भावुक होते हुए बोले कि सुल्तानपुर मेरा गृह जनपद है. यहां की तकलीफ मेरे लिए आंकड़े नहीं, व्यक्तिगत दर्द है. उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में जिले की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बद से बदतर हुई है. सांसद संजय सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर की सड़कें किसी जिले की नहीं, बल्कि भेदभाव की कहानी लगती हैं. सड़कें इतनी टूटी हुई हैं कि गड्ढे गिनने बैठो तो एक साल कम पड़ जाए. रोज़ाना लोग हादसों के डर में सफर करते हैं. किसी जनपद के लिए इससे बड़ी बदहाली क्या होगी? वहीं बिजली कटौती भी जिले का एक बड़ा संकट है. यहां 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे बिजली आती है. जिसके चलते बच्चे पढ़ नहीं पा रहे, दुकानदार काम नहीं कर पा रहे हैं. लंबी कटौतियों से आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.

विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने आशा बहुओं की समस्याओं को सुना और उनकी आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि आशा बहुएं ऐसे समय में महिलाओं का जीवन बचाने का काम करती है जब उनका जीवन सबसे ज्यादा संकट में होता है, लेकिन उनके काम को देखते हुए उनको मिलने वाला मानदेय बेहद कम है. उन्होंने कहा कि यह आशा बहुओं के साथ अन्याय है. उन्होंने आशा बहू से वादा किया कि जब भी देश के सर्वोच्च सदन में मुझे बोलने का अवसर मिलेगा मैं आशा बहुओं की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा.

इस दौरान वंशराज दुबे, सुरेश चंद्र, राकेश सिंह, कुलदीप यादव, रौनक सिंह, देवांश सिंह, बृजेश सिंह, रामशंकर गौतम ने सुल्तानपुर में विभिन्न जगहों पर पदयात्रा का स्वागत किया. सुल्तानपुर में चरमरा चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर संजय सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक हाल यह है कि अस्पतालों में दवा नहीं, जांच नहीं, डॉक्टर नहीं है. लोगों को बीमारी से कम सिस्टम से ज्यादा लड़ना पड़ रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘कागज पर एक्स-रे रिपोर्ट’ देने की घटना पूरे यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल देती है.

विज्ञापन

पेपर लीक प्रदेश की पहचान बन गया


युवाओं की बेरोजगारी पर संजय सिंह ने कहा कि पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश में एक भी शिक्षक भर्ती नहीं हुई. UPTET हो, पुलिस भर्ती हो, या फिर RO/ARO हो- हर परीक्षा पेपर लीक के चलते पूरी नहीं हो पाई. और भ्रष्टाचार और पेपर लीक के चलते आयोग द्वारा परीक्षा रद्द कर दी गई. इससे युवाओं के सपनों को हर बार धोखा मिला. उन्होंने कहा कि पेपर लीक अब यूपी की पहचान बन चुका है. यह सिलसिला बताता है कि भर्ती तंत्र पूरी तरह चरमरा चुका है, और जब तक कठोर कार्रवाई, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता.

सांसद संजय सिंह ने कहा कि यही कारण है कि जब ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा सुल्तानपुर पहुंची, तो हजारों लोगों ने बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ अपनी आवाज इस आंदोलन से जोड़ी. उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर की लड़ाई मेरी व्यक्तिगत लड़ाई है, और यह आंदोलन जनता के हक के लिए जारी रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ