उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में शाही जामा मस्जिद प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लगातार संभल कोतवाली से लेकर मुख्य बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र और समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल रही है। इतना ही नहीं, आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पीएसी (PAC) बल को भी सड़कों पर तैनात कर दिया गया है।
संभल में लगातार हो रहा फ्लैग मार्च
मंगलवार को संभल में एक और फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसकी अगुवाई ASP एवं सीओ ने की। यह फ्लैग मार्च सदर बाजार में निकाला गया और दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद पहुंचे। पिछले दो दिनों में संभल में तीन बार फ्लैग मार्च निकाला जा चुका है।
सांसद जियाउर्रहमान बर्क को भी दी गई नोटिस
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पीएसी बल की तैनाती भी की जा रही है। शाही जामा मस्जिद प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जफर अली की गिरफ्तारी के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस देने के लिए संभल पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। सपा सांसद जिया इस समय दिल्ली में मौजूद हैं और इसीलिए सम्भल पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस देने जा रही है। इससे पहले पुलिस सम्भल सांसद को आज ही उनके घर पर भी नोटिस देने गई थी लेकिन वो घर पर नहीं मिले थे। संभल हिंसा मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए सांसद को नोटिस दिया जाना है और जल्द उनसे पूछताछ होनी है।
परिजनों ने लगाए प्रशासन पर आरोप
वहीं, जफर अली के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अली ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिजनों को जेल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे कि वह कोई खूंखार अपराधी हों। इतना ही नहीं, मोहम्मद ताहिर अली ने कहा कि जेल में उनके भाई को जान का खतरा है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
14 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines