Sambhal Violence: संभल हिंसा की जांच कर रही पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को जांच टीम को 3 कारतूस, 1 खोखा 7.62 और दो 12 बोर के मिस फायर मिले हैं। अपनी जांच में सुरक्षा एजेंसी हिंसा के पीछे की साजिश को परत दर परत खोल रही है। बता दें इससे पहले पुलिस को नालियों में छिपा रखे पाकिस्तान और USA मेड कारतूस बरामद हुए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आज तीसरे दिन सर्च अभियान चलाया गया। बरामद गोलियों से ये पता चलेगा कि ये किस पिस्टल से चलाए गए और फिर उन्हें चलाने वालों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा आज मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची, जिसने कई जगह से साक्ष्य एकत्रित किए। बता दें सर्च अभियान अभी जारी रहेगा। मौके पर कोतवाली इलाके के कोट और दिल्ली दरवाजे के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
ये भी पढ़ें: 500 साल पहले जो बाबर ने अयोध्या में किया, वही आज संभल और…CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
32 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 400 की हुई पहचान
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को संभल हिंसा हुई थी। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन एफआईआर में करीब 2500 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अभी तक पुलिस मामले की जांच के बाद 400 से ज्यादा लोगों की पहचान कर ली है और 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के लगवाए जा रहे पोस्टर, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई
पुलिस के अनुसार 3 दिसंबर को मस्जिद के पास नालियों में से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 MM के 2 मिस फायर और 1 खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा मौके से 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए थे। बता दें दंगे में शामिल जिन लोगों की पुलिस ने पहचान की है, उनके पोस्टर इलाके में लगवाए जा रहे हैं। यूपी सरकार आरोपियों से सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराएगी।
ये भी पढ़ें: पिता के घर में दो महीने से पत्थर फेंक रही टीचर बेटी, वीडियो वायरल… जानिए क्या है मामला?
संबंधित खबरें
यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
2 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
3 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
16 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
21 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
23 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines