विमल कौशिक, संभल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक प्रेमी को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। महिला को उसके परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद घरवालों ने दोनों को हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। घरवाले महिला और उसके प्रेमी पर लाठी-डंडे बरसाते रहे और मौके पर लोगों की जुटी भीड़ तमाशा देखती रही। महिला और उसका प्रेमी रोते हुए छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन घरवालों ने किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना राजपुरा इलाके के एक गांव में 28 साल की शादीशुदा महिला और 26 साल के प्रेमी की पिटाई की जा रही है। दोनों का पिछले 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी भी शादीशुदा बताया गया है। दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में किया तलब
इसके बाद युवक की पत्नी और महिला का पति समेत दूसरे परिजन मौके पर आ गए। दोनों की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को छुड़वाया और अपने साथ थाने लेकर आई। दोनों पक्षों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई। परिजनों के अनुसार दोनों को काफी बार समझाया गया, लेकिन वे बाज नहीं आए। एक बार फिर दोनों मिलने पहुंचे थे कि इसकी भनक घरवालों को लग गई। इसके बाद दोनों को पकड़कर पीटा गया। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ बीएनएस की धारा-126/135/170 के तहत कार्रवाई की है।
बिहार में सामने आया था ऐसा मामला
बिहार के समस्तीपुर जिले में भी कुछ दिन पहले ऐसा मामला सामने आया था। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी युगल को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों को ग्रामीणों ने बांस से बांधकर पीटा था। बाद में मामले में एक पंचायत हुई थी, जिसमें ग्रामीणों ने लड़का पक्ष को आर्थिक दंड लगाकर मामला सुलझाया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का साथ लगते एक गांव के युवक से 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए मक्के के खेत में बुलाया था। यहां लोगों ने उनको आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद दोनों को बाहर लाकर पीटा गया था।
यह भी पढ़ें:इजराइल-अमेरिका का अरब के 3 देशों पर हमला, होदेइदाह एयरपोर्ट को उड़ाया; जानें कहां-कहां मचाई तबाही?
यह भी पढ़ें:साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
8 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
4 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines