UP Sambhal Jama Masjid survey ruckus Video Viral : यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल हो गया। उपद्रवियों ने एएसआई की टीम पर पथराव किया और आगजनी की। इस दौरान गोली चलने की भी आवाज आई। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई और पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पत्थरबाजी और गोलीबारी को लेकर कई वीडियो सामने आए। साथ ही जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और स्कूल बंद कर दिए गए। फिलहाल, सिर्फ सोमवार को ही स्कूल बंद रहेंगे। कल के हालात देखने के बाद अगले आदेश जारी होंगे।
संभल में अदालत के आदेश पर एएसआई की टीम रविवार सुबह जामा मस्जिद के सर्वे करने के लिए पहुंची। इस दौरान उपद्रवियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उपद्रवी पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं और पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर पीछे हटते रहे। इस दौरान गोलीबारी की आवाज सुनाई दी और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
यह भी पढे़ं : रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़े, यूपी में ट्रेन को पलटाने की साजिश
पथराव से क्षतिग्रस्त हुए मकान
पथराव की घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर पत्थर बिखर गए। साथ ही घरों में लगे शीशे टूट गए। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और पुलिस ने भीड़ पर काबू करने के लिए फ्लैग मार्च किया। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने घरों की छत से पत्थरबाजी की और जमीन पर उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियां जला दीं। मृतकों की पहचान नोमान, बिलाल और नईम के रूप में हुई।
पीएसी की 3 कंपनियां तैनात
संभल में मामला बढ़ने के बाद पीएसी की तीन कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। जिले के एसपी कृष्ण कुमार के साथ बरेली के एडीजी रमित शर्मा घटनास्थल पर डटे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढे़ं : छत से महिलाएं भी कर रहीं पथराव, जमीन पर हुई आगजनी, संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, 3 की मौत
तीन गुटों ने किया हमला : मंडलायुक्त
पथराव की घटना पर मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद तीन गुटों ने तीन दिशाओं से पथराव किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और प्लास्टिक की गोलियों का इस्तेमाल किया। दूसरे गुट ने वाहनों में आग लगाई और उन्होंने गोलीबारी भी शुरू कर दी। पुलिस पीआरओ के पैर में गोली लग गई। डिप्टी कलेक्टर की हड्डी टूट गई। सीओ घायल हो गए और करीब 15 पुलिस जवान घायल हो गए। गोलीबारी में कुल 3 लोगों के मरने की खबर है। स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines