रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़े, यूपी में ट्रेन को पलटाने की साजिश

UP Bareilly News : यूपी में एक बार फिर ट्रेन को डिरेल करने की नाकाम साजिश रची गई। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है।

Goods Train 5 Coaches Derailed at Khandwa Junction

File Photo

UP Bareilly News (नीरज आनंद, बरेली)  : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई, लेकिन लोको पायलट ने अपनी सतर्कता से इस बड़े हादसे को टाल दिया। अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे और सीमेंटेड बेंच के टुकड़े रखे थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

बरेली से पीलीभीत की ओर जाते समय दीवनापुर हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी को डिरेल करने साजिश रची गई थी। किसी ने रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट के खंभे, सीमेंटेड बेंच और लोहे के टुकड़ों को रख दिया था। इस दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजरने रही थी। इस दौरान लोको पालयट को इंजन से कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन

जानें कैसे टला हादसा?

विज्ञापन

जब तक लोको पायलट ने ब्रेक लाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, तब तक मालगाड़ी का इंजन लोहे के टुकड़े से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। इसके बाद रेलवे लाइन पर लोहे के टुकड़े मिलने की जानकारी स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी गई। सूचना पर रेलवे और स्थानीय पुलिस की मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

साजिश का पता लगाने के लिए पहुंची वरिष्ठ अधिकारी

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने बरेली के हाफिजगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। साजिश का पता लगाने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे ट्रैक को साफ कराके मालगाड़ी को रवाना कर दिया। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ