संभल की वो मस्जिद, जहां होगा कल्कि अवतार! मंदिर होने के दावे पर कोर्ट ने दिया ये आदेश

Sambhal Jama Masjid: उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद में हिंदू मंदिर के साथ-साथ कल्कि अवतार होने का दावा किया गया है। हिंदू पक्ष की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने याचिका दाखिल की है।

sambhal jama masjid

संभल जामा मस्जिद।

Sambhal Jama Masjid: उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद में श्री हरिहर मंदिर होने का दावा कोर्ट में पेश किया गया है। मंगलवार को हिंदू पक्ष की ओर से वकील विष्णु जैन ने ये दावा पेश किया। इस पर कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्निंग का आदेश दिया है। इसके तहत विवादित मामले को स्पष्ट करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी। जिसके बाद सर्वे का काम शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन

16वीं शताब्दी का निर्माण 

जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद संभल शहर के मध्य में स्थित है। मुस्लिम समुदाय के लिए ये ऐतिहासिक स्थल है। बताया जाता है कि इसे मुगल काल के दौरान 16वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। हालांकि, इसके निर्माण को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। हिंदू पक्ष का मानना है कि यहां श्री हरिहर मंदिर मौजूद था। जिसे बाद में मस्जिद में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन

दावा- यहीं होगा कल्कि अवतार  

बता दें कि हिंदू पक्ष की पैरवी कर रहे विष्णु शंकर जैन वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन के पुत्र हैं। पिता-पुत्र इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले की पैरवी कर चुके हैं। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन का कहना है कि ये हमारी आस्था का केंद्र है। हमारे विश्वास और मान्यताओं के अनुसार, इसी जगह पर दशावतार में से कल्कि अवतार होना है। बाबर ने 1529 में इसी जगह को तोड़कर मस्जिद के रूप में कन्वर्ट कर दिया था। उसी के लिए ये दावा पेश किया गया है।

विज्ञापन

मंदिर होने के सबूत

विष्णु शंकर जैन का ये भी कहना है कि ये एक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) प्रोटेक्टेड एरिया है। इसलिए यहां किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सकता है। यहां पर ऐसे कई चिह्न मौजूद हैं। जिसमें मंदिर होने के सबूत हैं। इसलिए हमने दावा पेश किया है। बकौल जैन, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सिविल जज सीनियर डिविजन संभल ने ये आदेश पारित किया है कि वहां एडवोकेट कमीशन जारी हो। ताकि वे वहां पर सर्वे कर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के जरिए अपनी रिपोर्ट दाखिल करें।

विज्ञापन

क्या है कल्कि अवतार?

विज्ञापन

कल्कि अवतार को भगवान विष्णु का दसवां और आखिरी अवतार माना जाता है। माना जाता है कि कलियुग के अंत में भगवान विष्णु ‘कल्कि अवतार’ लेकर फिर से धर्म की स्थापना करेंगे। मान्यता है कि उनका जन्म सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को यूपी के मुरादाबाद के पास के मौजूद संभल में होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ