---विज्ञापन---

AGRA: दोस्त से अपनी ही पत्नी का करवाया रेप, वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी

AGRA: पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वीडियो बरामद कर आगे की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

Husband Friend Physical Abuse: आगरा में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है, दरअसल, इस केस में महिला के पति की भी आरोपी के साथ संलिप्ता पाई गई है। पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में दोनों ने बयान दिया है कि पैसों के लालच में दोनों ने ऐसा करने की बात कबूली है।

आरोपी महिला से 2 लाख रुपये मांग रहे थे। जानकारी के अनुसार पीड़िता सीता नगर में रही है। उसका 12 साल का एक बेटा है। महिला के अनुसार वह इलाके में ही नौकरी करती है। उसका पति कुछ काम नहीं करता था और उसे खर्चें के पैसे भी नहीं देता था। वह अक्सर घर से बाहर रहता था और कभी-कभी ही उससे मिलने आता था।

---विज्ञापन---

एक रात पति अपने दोस्त को घर लेकर आया था

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर महीने में एक रात उसका पति अपने दोस्त निसार के साथ उसके घर आया। उस रात बाहर से खाना मंगवाया गया, महिला का आरोप है कि पति और उसके दोस्त ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह नशे की हालत में हो गई। महिला का आरोप है कि इस बात का फायदा उठाकर निसार ने उसका रेप किया और इस पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया।

---विज्ञापन---

आरोपी रेप की वीडियो वायरल करने की दे रहे थे धमकी

बाद में उससे 5000 रुपये लेकर वहां से चले गए। इसके बाद दोनों मिलकर उसे फोन पर ब्लैमेल करने लगे। बीते दिनों दोनों ने उससे 2 लाख रुपये मांगे। जब उसने इतने पैसे नहीं होने की बात कही तो उन्होंने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी दी। तंग आकर उसने आप बीती पुलिस को बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पहले तो दोनों ने जांच में सहयोग नहीं किया। सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए और उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया। दोनों का कहना है कि उन्हें पैसों की जरूरत थी और उन्होंने लालच में ऐसा किया।

First published on: Nov 19, 2024 05:49 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola