Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Pratapgarh Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बड़ा मामला सामने आया है। एक सिरफिरे आशिक ने पहले एक नवविवाहिता को गोली मारी। फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार की है। गोली लगने की वजह से लड़की की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी 4 दिन पहले हुई थी। वह कल ही ससुराल से अपने मायके लौटी थी। वारदात के बाद लड़की के परिवार में कोहराम मचा है। मृतका की पहचान 22 साल की ज्योति वर्मा के तौर पर हुई है। अलसुबह वह घर से किसी काम के लिए निकली थी। युवक पहले से घात लगाकर बैठा था।
ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट-इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान नंबर से वॉट्सऐप पर आया मैसेज
अचानक उसने ज्योति को गोली मार दी। जिसके बाद परिजन दौड़े तो देखा कि ज्योति खून से लथपथ पड़ी है। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी ने भी हमला करने के कुछ देर बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। आरोपी की पहचान 26 साल के उदयराज वर्मा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। लेकिन चार दिन पहले ज्योति की शादी घरवालों ने कहीं और कर दी थी।
प्रतापगढ़ : घर के सामने युवती को धारदार से किया हमला
गंभीर हालत में युवती मेडिकल कॉलेज अस्पताल से प्रयागराज रेफर
चार दिन पहले हुई थी युवती की शादी
कल ससुराल से मायके आई थी ज्योति वर्मा
कल ससुराल से मायके आई थी ज्योति वर्मा
शादी से नाराज प्रेमी द्वारा धारदार हथियार हत्या के… pic.twitter.com/UWduWjEHrP— News1India (@News1IndiaTweet) November 19, 2024
युवक ने युवती के घर से करीब 300 मीटर दूर जाकर सुसाइड किया। उसने खुद को पेट में गोली मारी। पुलिस ने शव के पास से तमंचा बरामद कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। वारदात की सूचना के बाद कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मौके का मुआयना किया है। पूरे गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। जिसके बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। UP पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp ग्रुपों से 100 करोड़ की ठगी! चाइनीज नागरिक की गिरफ्तारी से स्कैम से उठा पर्दा
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।