कौन है महेंद्र बाथम, जिसने सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा को उतारा मौत के घाट

Saifai Medical College Girl Student Murder Case: सैफई मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छात्रा एएनएम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था।

Saifai Medical College Girl Student Murder Case

Saifai Medical College में छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Saifai Medical College Girl Student Murder Case: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी लगातार छात्रा पर अफेयर का दबाव बना रहा था। छात्रा के मना करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

एसएसपी ने मामले की दी जानकारी

इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र की हत्या की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की मां ने पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का नाम महेंद्र बाथम है।

विज्ञापन

फॉरेंसिंक टीम  कर रही मामले की जांच

एसएसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बारीकी से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

कौन है आरोपी महेंद्र बाथम?

महेंद्र बाथम पहले से शादीशुदा है। वह औरैया के कुदरकोट की रहने वाला है। वह पिछले 4 सालों से छात्रा का पीछा कर रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जाता है कि उसने पेंचकस से छात्रा को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पेंचकस और कार को बरामद कर लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस उस पर एनएसए लगाएगी।

विज्ञापन

रक्तरंजित अवस्था में मिला शव

बता दें कि छात्रा का शव हाईवे पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। छात्रा एएनएम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। सहेलियों के मुताबिक, वह गुरुवार शाम को महेंद्र के साथ गई थी। उसे महेंद्र हमेशा परेशन करता था। वह छात्रा पर अफेयर का दबाव बना रहा था।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सैफई यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत को दुखद बताया और कहा कि ये यूपी में भाजपा के समय अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की घोषित नीति के जीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण है। हमारी मांग है कि इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है और न ही उसकी जान।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ