सहारनपुर में BJP को झटका, कांग्रेस उम्मीदवार ने 74175 वोटों से बनाई बढ़त

Saharanpur lok sabha Election Result 2024: 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा के हाजी फजलुर्रहमान चुनाव जीते थे। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर राघव लखनपाल चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे।

इमरान मसूद राघव लखनपाल

इमरान मसूद और राघव लखनपाल

Saharanpur lok sabha chunav parinam: सहारनपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी का किला ध्वस्त होता दिखाई पड़ रहा है। यहां अभी तक के अंकड़ों में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने बढ़त बना ली है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों के अनुसार इस सीट पर इमरान मसूद को 435341 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के राघव लखनपाल को 346943 वोट मिले हैं। ऐसे में इमरान मसूद 88398 मतों से आगे चल रहे हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।

विज्ञापन

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा के हाजी फजलुर्रहमान चुनाव जीते थे। इस बार बसपा ने यहां से माजिद अली को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिक पर राघव लखनपाल चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे थे।

विज्ञापन

सहारनपुर लोकसभा सीट पर किस उम्मीदवार को अब तक कितने वोट 

इमरान मसूद (कांग्रेस) – 435341

विज्ञापन

राघव लखनपाल (बीजेपी) – 346943

माजिद अली (बसपा) – 140777

विज्ञापन

इमरान मसूद 88398 वोट से आगे……

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ